आंखों से जानें दिल का हाल, इश्कबाज है या धोखेबाज सबकुछ जाएंगा बयां यहां

Update: 2022-11-21 18:45 GMT

NPG DESK

आंखों ही आंखों में इशारा हो गया, बैठे-बैठे जीने का सहारा हो गया.....इसी तरह न जाने कितने ही गाने आंखों के ऊपर बनाएं गए है। अगर हम वास्तविकता पर ध्यान दें तो पाएंगे कि हम आंखों की परिभाषा को जल्द समझ जाते है। इससे हर तरह की नियत का भी पता चलता है।

आंखें ईश्वर की ऐसी देन है जिससे हम व्यक्ति के स्वभाव, उनके जीवन के बारे में बहुत कुछ जान सकते है आंखे हमारे व्यक्तित्व आइना होती है। जिस तरह हमारे मन के भाव होते है वैसी ही हमारी आंखोंकि कार गुजारी होती है । जब हम खुश होते हैं तो हमारी आंखों में भी खुशी की चमक होती है और जब उदास होते हैं तो दर्द बयां करती है।

आंखों से जानें दिल का हाल

आंखें हमारे व्यक्तित्व की शान होती है, लेकिन इतना जानने के बाद भी क्या आप ये जानते है कि काली नीली, के अलावा हरे रंग की भी आंखें भी होती है। अगर नहीं जानते तो बताएंगे कि किन- किन रंगों की आंखें होती है। इस रंग की आंखों वाले व्यक्ति का व्यक्तित्व कैसा होता है।

धोखेबाज नहीं होती इस रंग की आंखें

काली आंखें जिनकी होती है, ऐसे लोगों का आत्मविश्वास बहुत प्रबल होता है, ये लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते। ऐसे लोग एक अलग ही शख्सियत के मालिक होते है। इनके हर कार्य में विश्वास झलकता है और अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभाते है।

भूरी आंखे बिंदास जीवन जीना करते हैं पसंद

भूरी आंखों वाले लोग अपनी मर्जी से जीवन जीना पसंद करते है। इन्हें किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं आती। लेकिन ये बहुत उदारवादी होते है। ये लोग बहुत जल्दी लोगों में घुल-मिल जाते है इनमें हरदम कुछ नया करने का जज्बा रहता है, रचनात्मकता इनका प्रमुख गुण होता है। काले रंग की आंखों के बाद भूरे रंग की आंखें दुनिया में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। ऐसे लोग बहुत आकर्षक होते है, लेकिन विश्वास और प्यार के मामले में इन पर पूरा भरोसा नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोग मजाकिया किस्म के होते है, लेकिन रिस्क लेने में कभी पीछे नहीं रहते।

भूरी आंखें लीडरशिप क्वालिटी

ग्रे रंग जिनकी होती है वे लोग गुस्सा बहुत कम करते हैं। इन्हें नेतृत्व करना अच्छा लगता है इनकी सोच बहुत ऊंची और अच्छी होती है। ये लोग प्रेम के मामले में काफी गंभीर होते हैं। जिससे इनका लगाव होता है उसे धोखा नहीं देते।

आंखों में हरापन ईर्ष्यालू प्रवृति

हरी आंखों का मतलब कि जिन लोगों की आंखें हरापन लिए होती है। उनमें बहुत गहराई होती है। ये हमेशा फिट और तरोताजा दिखाई देंगे। ऐसे लोग जल्दी से अपने मन की बात नहीं बताते। दिखने में सुंदर और आकर्षक होते है, लेकिन जलन इनका सबसे निगेटिव पॉइंट होता है। कोई भी नए काम करने से इन्हें परहेज नहीं होता। बुद्धिमानी से निर्णय लेने की क्षमता होती है।

झील सी नीली आंखें

नीली आंखों वाले लोग कवियों की पहली पसंद होते है। ऐसे लोगों की आंखों पर लाखों शायरी लिखी जा चुकी है और आज भी हो रही है। ऐसी आंखों वाले जीवन में स्थिरता की चाहत रखते है। ऐसे लोग दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते है। इन्हें शांत जीवन जीना पसंद होता है ।अपने से ज्यादा दूसरों की खुशी में खुश रहते ह। इसके लिए कभी-कभी अपना नुकसान भी कर लेते है। ये लम्बे चलने वाले संबंधों में यकीन रखते है।

Tags:    

Similar News