कोरोना से नईदुनिया के वरिष्ठ पत्रकार की मौत, चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे… इलाज के दौरान तोड़ा दम…

Update: 2020-05-27 12:17 GMT

भोपाल 27 मई 2020. नईदुनिया के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तिवारी का आज निधन हो गया।
वे 82 वर्ष के थे। राजेंद्र तिवारी कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और चार दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उनका यहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दैनिक नईदुनिया ,भोपाल के प्रबंध संपादक, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तिवारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पहले नई दुनिया इंदौर और बाद में वर्ष 1991 से भोपाल से दैनिक नई दुनिया के प्रकाशन में राजेंद्र तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मध्यप्रदेश की हिंदी पत्रकारिता में राजेन्द्र तिवारी द्वारा दी गई सेवाएं स्मरणीय रहेंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. राजेंद्र तिवारी की आत्मा की शांति और शोक मग्न तिवारी परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Tags:    

Similar News