DA बिग ब्रेकिंग: कर्मचारियों को इस दर से मिलेगा महंगाई भत्ता.. आपके वेतनमान पर कौन सी दर होगी प्रभावी .. जानिए
रायपुर,17 सितंबर 2021। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर महंगाई भत्ते की दर निर्धारित कर उसके भुगतान किए जाने के निर्देश दिए हैं। सातवाँ वेतनमान और छठवें वेतनमान के लिए अलग अलग दरें हैं।
ऐसे कर्मचारी जिनको छठवाँ वेतनमान मिल रहा है,उनके महंगाई भत्ते में दस फ़ीसदी की वृद्धि होगी जबकि सातवाँ वेतनमान जिन्हें मिल रहा है उनके महंगाई भत्ते में पाँच फ़ीसदी की वृद्धि की गई है।
इस वृद्धि के साथ ही छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों को 164 फ़ीसदी जबकि सातवाँ वेतनमान वाले कर्मचारियों को सत्रह फ़ीसदी की वृद्धि के साथ महंगाई भत्ते का भुगतान होगा