वरमाला के समय खून खराबा: नकाबपोश सिरफिरे ने दुल्हन को सरेआम मारी गोली, शादी की खुशियां मातम में बदलीं!
शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब वरमाला के समय नकाबपोश सिरफिरे ने दुल्हन को गोली मार दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
बक्सर 25 फरवरी 2026, बिहार के बक्सर में एक सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गई। युवक मंगलवार रात में मुंह में कपड़ा बांधकर आया और वरमाला के दौरान स्टेज पर दुल्हन को गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला गांव में आयोजित शादी समारोह में 24 फरवरी की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी ने दुल्हन को गोली मार दी। इस गोलीबारी में दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के पिता ने कहा कि लड़का उसकी बेटी से एकतरफा प्यार करता था, जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।
दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
जानकारी के मुताबिक, दुल्हन का नाम आरती (18) है, जो कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नगर चौसा पंचायत के मल्लाह टोला गांव की रहने वाली है। आरोपी दीनबंधु भी उसके घर के बाजू में रहता है। आरती और दीनबंधु के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन आरती के घर वाले नहीं मान रहे थे।
कैसे दिया घटना को अंजाम ?
24 फरवरी को जब उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात आई, तो दीनबंधु बौखला गया। स्वागत सत्कार के बाद वरमाला के समय रात 12 बजे के आसपास दीनबंधु मुंह में कपड़ा बांधकर वहां पहुंचा और स्टेज के पास से ही आरती को गोली मार दी। यह गोली आरती के पेट में जा लगी, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।
आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी
आनन- फानन में आरती को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उसकी गंभीर हालत में इलाज जारी है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पिता रमाशंकर चौधरी को हिरासत में लिया, जिससे पूछताछ जारी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।