क्रिकेट ब्रेकिंग: भारत-इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट मैच रद्द, इस वजह से दोनों बोर्ड ने लिया फैसला

Update: 2021-09-10 02:46 GMT

नईदिल्ली 10 सितम्बर 2021. भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान में खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच को रद्द कर दिया गया है. सीरीज में कोरोना संक्रमण के मामले और न बढ़ जाए, इस वजह से बोर्ड ने यह फैसला लिया है. चौथे टेस्ट मैच तक टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी. इससे पहले इस टेस्ट मैच को लेकर ये खबर आई थी कि ये शुक्रवार से शुरू नहीं हो सकता . लेकिन फिर दोनों बोर्ड ने आपसी मंजूरी से इसे रद्द करने का फैसला किया.

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कैंप में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए टीम इंडिया ने मैदान पर पर उतरने से इंकार कर दिया, जिसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच को टालना पड़ा. टीम इंडिया ने आखिरी बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज साल 2007 में जीती थी.

इससे पहले गुरुवार को ECB और BCCI के बीच टीम इंडिया के दूसरे फीजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर बैठक चली थी. योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का भी RT-PCR टेस्ट हुआ था, जिसमें सबका रिजल्ट नेगेटिव आया है. लेकिन इसके बाद भी कोरोना का साया टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर बरकरार रहा था.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैनचेस्टर टेस्ट के टलने को लेकर क्रिकेट फैंस से माफी मांगी है. साथ ही कहा कि इसे लेकर डिटेल इंफॉर्मेशन जल्दी ही शेयर की जाएगी.

5वें टेस्ट के टलने से पहले टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से आगे चल रही थी. दोनों टीमों के बीच नॉटिघम में पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स पर भारत ने जीता था. वहीं हेडिंग्ले में खेला तीसरा टेस्ट इंग्लैंड के नाम रहा था. जबकि ओवल पर 50 साल बाद जीत दर्ज करते हुए भारत ने सीरीज में 2-1 की लीड ली थी.

Tags:    

Similar News