कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेेने वाले बीएड के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह... ''फस्र्ट स्टेप -2021'' का ऑनलाईन आयोजन संपन्न

Update: 2022-01-24 14:46 GMT

रायपुर 24 जनवरी 2022 - कलिंगा विश्वविद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले बी.एड. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए इंडक्शन कार्यक्रम ''फस्र्ट स्टेप - 2021'' का ऑनलाईन आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की गयी। इस आयोजन में नए विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिता, ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, नृत्य, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

''फस्र्ट स्टेप - 2021'' के आॅनलाईन आयोजन के प्रथम चरण में कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. आर श्रीधर, कुलसचिव डाॅ. संदीप गांधी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. आशा अंभईकर, अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता राहुल मिश्रा, शिक्षा विभाग की अधिष्ठाता डाॅ. हर्षा पाटिल और मुख्य अतिथि काउंसिल फाॅर टीचर एजुकेशन फाउंडेशन, नागपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डाॅ. के. एम. भण्डारकर की उपस्थिति में कपिल केलकर एवं श्रेया द्विवेदी के कुशल संचालन में ज्ञान और विद्या की देवी माँ सरस्वती वंदना करने के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर नए विद्यार्थियांे के स्वागत के लिए विश्वविद्यालय की वरिष्ठ छात्रा डी. वसावी का एकल नृत्य की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. संदीप गांधी ने नए विद्यार्थियों को स्वागत भाषण के माध्यम से कलिंगा विश्वविद्यालय के अब तक के स्वर्णिम सफर और उपब्धियों को बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय ने बहुत कम समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में संपूर्ण देश में अपनी पहचान दर्ज की है। तथा विश्वास व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय नये विद्यार्थियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. आर. श्रीधर ने नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज नवीनतम ज्ञान प्राप्त करने का समय है। समय तेजी से बदल रहा है और हमें अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुसार अपने को तैयार करना है। उन्होंने बताया कि कलिंगा विश्वविद्यालय का उद्देश्य व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ अनुसंधानपरक एवं मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। जिससे विद्यार्थी अपने सर्वोत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त करे और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश और समाज में अपनी बहुमूल्य भूमिका निभा सके।

शिक्षा विभाग की अधिष्ठाता डाॅ. हर्षा पाटिल ने वर्तमान समय में शिक्षा शास्त्र विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि- ''ज्ञान, बुद्धि एवं अनुभव का सही समन्वय ही शिक्षा है। आज विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम आधारित पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान, अुनसंधानपरक ज्ञान प्राप्त करना बहुत आवश्यक है कलिंगा विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति विकसित करता है और विद्वान प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में उन्हें सर्वोत्तम ज्ञान देने पर जोर देता है। जिससे शिक्षा के उपरांत वह अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें और एक जिम्मेदार नागरिक बनें।

इंडक्शन कार्यक्रम ''फस्र्ट स्टेप - 2021'' के मुख्य अतिथि डाॅ. के. एम. भण्डारकर ने विद्यार्थियों को बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने की बधाई दी और कहा कि आत्मविश्वास के साथ सही दिशा का चयन करके हम प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को उत्कृष्ठ शिक्षा को आत्मसात करके भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वाह करना है।

अकादमिक कार्यो के अधिष्ठाता राहुल मिश्रा का सत्र प्रमुख था। जिसमें विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इसके पश्चात अंजली स्वामी के द्वारा विद्यार्थियों के मनोरंजन और ज्ञानवर्धक के लिए आॅनलाईन ज्ञान पहेली प्रतियोगिता, प्रेरणादायक वीडियों की प्रस्तुति दी। कलिंगा के विद्यार्थियों द्वारा फैशन शो, रीतिक और उनके साथियों के द्वारा समूह नृत्य, राजस्थानी नृत्य और छत्तीसगढ़ी मनमोहक नृत्य कार्यक्रम की रिकार्डिंग प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम के बीच में विश्वविद्यालय समन्वयक सुश्री उर्षिता बरनवाल, के सत्र से नए विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।

कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल केलकर एवं श्रेया द्विवेदी ने किया, जिनका सहयोग ओमप्रकाश देवांगन, और तोषण तारक ने किया। कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा और अतिथियों के लिए आभार प्रदर्शन प्राध्यापक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. आशा अंभईकर ने किया।

उक्त स्वागत समारोह के कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के समस्त अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, प्रभारी विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक, उपस्थित थें।

Similar News