कल दिग्गी राजा पहुँचेंगे खैरागढ़: स्व. देवव्रत सिंह के शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे.. सालों पुराने रिश्ते हैं दिग्गी राजा और खैरागढ़ के

Update: 2021-11-15 12:16 GMT

दिग्विजय सिंह

रायपुर,15 नवंबर 2021।पूर्व मुख्यमंत्री और राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कल खैरागढ़ आ रहे है। दिग्गी राजा स्व. देवव्रत सिंह के निधन के बाद शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने आ रहे हैं। स्व. देवव्रत सिंह का दीवाली के दिन सुबह क़रीब साढ़े तीन बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया था। दिग्गी राजा और खैरागढ़ पैलेस के रिश्ते बेहद पुराने हैं। इन रिश्तों में राजनैतिक और परंपरागत दोनों का इतिहास शामिल है। दिग्गी राजा दोपहर क़रीब 12 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुँचेंगे और शाम को क़रीब सवा छ बजे डोंगरगढ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Tags:    

Similar News