सस्ते में हवाई सफर: इंडिगो एयरलाइंस दे रहा जबरदस्त ऑफर, 2,023 रुपये में करें हवाई यात्रा, विदेश के लिए खर्च करने होंगे सिर्फ इतने रुपये

Update: 2022-12-23 14:02 GMT

NPG न्यूज़। इंडिगो ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के शानदार ऑफ़र पेश किया है। ऑफ़र आज से तीन दिनों तक चलेगा। इंडिगो के मुताबिक, घरेलू उड़ानों के लिए 2,023 रुपये और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4,999 रुपये से बुकिंग शुरू की गई है। ये बुकिंग 23 दिसंबर, 2022 को सुबह 06:00 बजे से 25 दिसंबर, 2022 को 23:59 घंटे तक बुक कर सकते है। यह ऑफर 15 जनवरी, 2023 से 14 अप्रैल, 2023 के बीच उपलब्ध रहेगा।

इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है और यह इंडिगो की ग्रुप बुकिंग पर मान्य नहीं है। आपको बता दें कि टिकटों की यह बिक्री 15 जनवरी, 2023 से 14 अप्रैल, 2023 तक की यात्रा पर वैध है।

इंडिगो ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी साझा करते हुए कहा है कि यह ऑफर इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ("इंडिगो") द्वारा 23 दिसंबर, 2022 को 06:00 घंटे से 25 दिसंबर, 2022 को 23:59 घंटे तक यात्रा के लिए ("ऑफ़र अवधि") इंडिगो की उड़ानें बुक करने वाले ग्राहकों के लिए 15 जनवरी, 2023 से 14 अप्रैल, 2023 के बीच किया गया है। एयरलाइन ने कहा है कि ऑफर के तहत सीमित इन्वेंटरी उपलब्ध है और इसलिए ग्राहकों को उपलब्धता और इंडिगो के पूर्ण विवेक पर छूट प्रदान की जाएगी। 

इंडिगो के ग्लोबल सेल्स के प्रमुख विनय मल्होत्रा के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य विमानन क्षेत्र में सुधार का जश्न मनाना है। उन्होंने कहा- 'हम 2023 में प्रवेश कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग हवाई सफर कर रहे हैं। इसलिए हम छुट्टियों के इस मौसम में एविएशन सेक्टर में एक मजबूत सुधार का जश्न भी मना रहे हैं और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर विंटर सेल की घोषणा कर रहे हैं। ये ऑफर हमारे व्यापक नेटवर्क पर किफायती किराए, समय पर प्रदर्शन, विनम्र और परेशानी मुक्त सेवा की इंडिगो की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है।

Tags:    

Similar News