मुकेश अंबानी बने नाना: अंबानी परिवार में गूंजी किलकारी, बेटी ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म...

Update: 2022-11-20 13:01 GMT

मुंबई I  देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं। उनकी बेटी ईशा ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। अंबानी परिवार और पीरामल परिवार की ओर से जारी सूचना में ये बताया गया है कि ईशा अंबानी ने 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जिसमें एक बेटा और एक बेटी है। अंबानी परिवार ने लोगों के साथ इस खुशी को साझा करने के लिए प्रेस रिलीज भी जारी की है।

दरअसल, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्तूबर 1991 को हुआ था। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है और फिर मैकेंजी एंड कंपनी में काम भी किया है। अभी वह रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल में 2014 से ही डायरेक्टर हैं। ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर 2018 को पिरामल ग्रुप के आनंद पिरामल के साथ हुई।

Tags:    

Similar News