छत्तीसगढ में हवा से फैल रहा है कोरोना का स्ट्रेन ..छत्तीसगढ़ सीएमओ के ट्विटर हैंडल ने डॉक्टर के हवाले से दी जानकारी…बचाव का उपाय मास्क और दूरी जरूरी

Update: 2021-05-08 07:08 GMT

रायपुर, 8 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोनावायरस का नया संक्रमण हवा से फैल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल ने डॉक्टर अनिल जैन के हवाले से उक्ताशय की जानकारी दी है।
डॉक्टर अनिल जैन नाक कान, गला रोग विशेषज्ञ हैं।
छत्तीसगढ़ सीएमओ के ट्विटर हैंडल से जारी डॉक्टर अनिल जैन के वीडियो संदेश में यह बताया गया है कि कोरोना वायरस हवा के ज़रिए फैल रहा है।

Full View

इस वीडियो में डॉक्टर अनिल जैन ने उदाहरण के साथ स्पष्ट किया है कि यह नया स्टेन सतहों के द्वारा नहीं बल्कि हवा के ज़रिए इसका फैलाव हो रहा है, और बचाव के लिए मास्क और समुचित दूरी ही बचाव के लिए प्रारंभिक और कारगर विकल्प है।

 

Tags:    

Similar News