कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में मौत और मरीज की रफ्तार में मामूली कमी…..212 हुई मौत, 14 हज़ार के करीब मिले मरीज….एक्टिव केस 1.31 लाख से पार, देखिये प्रदेश का हाल

Update: 2021-05-06 10:23 GMT

रायपुर 6 मई 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती दिख रही है। प्रदेश में आज मौत और मरीज दोनों का आंकड़ा कम हुआ है। आज प्रदेश में आज जहां 212 मौतें हुई है, वही 13846 नये मरीज आये हैं।

छत्तीसगढ़ में अब कुल एक्टिव केस जहां 1.31 लाख से ज्यादा हुई है। आज छत्तीसगढ़ में 10 हज़ार 894 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए हैं।

जांजगीर में आज कोरोना के 1324 नए मरीज मिले, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। कोरबा में 921, रायगढ़ में 954 नए मरीज मिले हैं, जबकि बिलासपुर में या आंकड़ा 803 रहा। राजधानी में 987, दुर्ग में 729 नये केस आज मिले हैं।

रायपुर में आज 45 मौत हुई है, जबकि बिलासपुर में 32, रायगढ़ में 23, दुर्ग में 23 मौत हुई है।

Tags:    

Similar News