सहकारी बैंक हवाला कांड की जांच चीफ सिकरेट्री करेंगे…..विधायक सत्यनारायण शर्मा ने की थी शिकायत…. मुख्यमंत्री के निर्देश पर होगी मामले की जांच
रायपुर 18 फरवरी 2020। सहकारी बैंकों में करोड़ों के हवाला कांड की जांच चीफ सिकरेट्री करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर मुख्य सचिव आरपी मंडल को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। साल 2014-14 के बीच प्रदेश के सहकारी बैंकों में 500 करोड़ के अवैध लेनदेन की शिकायत हुई थी। कांग्रेस ने विपक्ष में रहते इस मुद्दे को खूब उठाया था। हालांकि इस मामले में तत्कालीन राज्य सरकार ने कार्रवाई भी की थी।
सरकार गठन के बाद वरीष्ठ कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने पत्र लिखकर कृषि मंत्री से इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की थी। कृषि मंत्री ने वो पत्र मुख्यमंत्री को भेजा था, जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिये हैं।
2015 में सहकारी बैंक में हवाला कांड का मामला सामने आया था, जिसके बाद कुछ अधिकारियों पर सस्पेंशन की गाज भी गिरी थी।