कांस्टेबल की हत्या : ससुराल जाने के लिए घर से निकले आरक्षक की हत्या…..शव बीच सड़क पर फेंका हुआ मिला…. पुलिस जांच में जुटी

Update: 2021-03-21 02:16 GMT

बीजापुर 21 मार्च 2021। बीजापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने एक कांस्टेबल को मौत के घाट उतार दिया है। आरक्षक का नाम सन्नू पुनेम है। जानकारी के मुताबिक जवान छुट्टी में घर आया था और ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में ही नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर लिया और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।

जवान का शव केशकुतुल के पास सड़क पर फेंक दिया। राहगीरों ने जब शव को देखा तो उसकी सूचना गांववालों को दी। पुलिस भी जवान के शव को लेने के लिए मौके पर पहुंच गयी है।

वहीं देर रात नक्सलियों ने सुकमा के कोंटा में भी तांडव किया और जेसीबी और पोकलेन मशीन में आग लगा दी। रोड निर्माण कार्य में लगे गाड़ियों को आग लगाने के बाद नक्सलियों ने वहां मौजूद मजदूर और आपरेटर की भी पिटाई की है। पिटाई से कई लोग घायल हो गये हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News