बीजेपी के आंदोलन में प्रभारी पुरंदेश्वरी देवी की गैरमौजूदगी की संभावना पर कांग्रेस का ट्वीट…आरपी सिंह बोले- भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल पर आस्था दिखाते हुए अपना सारा धान सरकारी मंडियों में बेच दिया हो तब पुरंदेश्वरी देवी का क्या काम?”

Update: 2021-01-22 00:39 GMT

रायपुर 22 जनवरी 2021। धान और किसान के मुद्दे पर बीजेपी के आंदोलन को लेकर कांग्रेस पहले से ही आक्रामक है। लिहाजा आज जैसे ही बीजेपी के आंदोलन में प्रभारी पुरंदेश्वरी देवी के नदारद रहने की सुगबुगाहट सामने आयी, तो कांग्रेस ने चुटकी लेने जरा भी देरी नहीं की। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने ट्वीट कर भाजपाईयों के आंंदोलन के औचित्य पर सवाल उठाया है। धान बेचने वाले भाजपा नेताओं का नाम उजागर कर पहले ही बीजेपी की फजीहत कर चुके आरपी सिंह ने ट्वीट कर कहा है …. “भाजपा नेताओं ने भूपेश बघेल पर आस्था दिखाते हुए मोदी सरकार के विरोध में अपना सारा धान सरकारी मंडियों में बेच दिया हो तब पुरंदेश्वरी देवी का क्या काम?”

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी देवी के आज आंदोलन में शामिल नहीं होने की सूचना मिल रही है। ठीक भी है जब तमाम भाजपा नेताओं ने श्री @bhupeshbaghel पर आस्था दिखाते हुए मोदी सरकार के विरोध में अपना सारा धान सरकारी मंडियों में बेच दिया हो तब पुरंदेश्वरी देवी का क्या काम?

— R. P. Singh (@rpsinghraipur) January 22, 2021

आपको बता दें कि बीजेपी धान और किसान के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। आंदोलनकारियों ने इस दौरान बैलगाड़ी के जरिये विरोध का प्लान बनाया है। इस मामले में कांग्रेस ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि आखिर वो किस आधार पर प्रदर्शन कर रहे हैं। जब वो प्रदेश में धान खरीदी के सिस्टम से संतुष्ट नहीं है, तो फिर क्यों उसी सिस्टम का हिस्सा बनकर यहां धान बेच रहे हैं।

Tags:    

Similar News