SP, IG कॉन्फ्रेंस…CM भूपेश लेंगे राज्य के आईजी और एसपी की बैठक : 5 अक्टूबर को लेंगे बैठक.. राज्य की क़ानून व्यवस्था की समीक्षा और कसावट पर फ़ोकस

Update: 2021-09-25 04:39 GMT

रायपुर,25 सितंबर 2021। आगामी पाँच अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के सभी आई जी और पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेंगे। यह बैठक राजधानी के न्यू सर्किट हाउस आडिटोरियम में आयोजित है।
सभी आईजी और कप्तानों को एजेंडा भेज दिया गया है।तीस सितंबर तक प्रश्न के जवाब और जानकारियों को माँगता यह पत्रक ब्यौरे के साथ पीएचक्यू मँगा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बैठक के ज़रिए राज्य की क़ानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और बेहतर पुलिसिंग को लेकर कड़े निर्देश दे सकते हैं।

Similar News