मुंबई 11 दिसंबर 2020. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में लिमिटेड ओवर फॉर्मैट की कप्तानी आरोन फिंच के पास है, जबकि टेस्ट टीम की कमान टिम पेन के हाथों में है। टिम पेन 36 साल के हो गए हैं और अब करियर के आखिरी मोड़ पर हैं। ऐसे में इस बात पर लगातार चर्चा हो रही है कि उनके बाद टेस्ट टीम की कप्तानी कौन संभालेगा? ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को उम्मीद है कि टिम पेन के बाद तेज गेंदबाज पैट कमिंस को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी जाएगी। कुछ लोग स्टीव स्मिथ को फिर कप्तान बनाने की मांग कर रहे हैं, जबकि क्लार्क का कहना है कि कमिंस को यह जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘पैट इसके लिए तैयार हैं। मुझे खुशी है कि उसे पूर्णकालिक उप-कप्तानी दी गई है।’ स्मिथ को 2018 के बॉल टैम्परिंग विवाद के बाद कप्तानी छोड़नी पड़ी थी क्योंकि उन पर एक साल का बैन लगाया गया था। उसके बाद से पेन टेस्ट टीम के और आरोन फिंच वनडे टीम के कप्तान हैं। क्लार्क ने कहा, ‘अभी फिंच अपना काम बखूबी कर रहे हैं और पेन भी। पैट कमिंस के पास सीखने और अनुभव लेने का मौका है। उम्मीद है कि उन्हें कुछ मैचों में कप्तानी दी जाएगी। चाहे ऑस्ट्रेलिया ए के लिए या प्रैक्टिस मैच में।’
उन्होंने इस बात से भी इनकार किया कि कप्तानी के लिए गेंदबाज की बजाय बल्लेबाज ही सही रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। आजकल इतना क्रिकेट हो रहा है कि बल्लेबाज चोटिल हो जाते हैं।