Vaibhavi Agarwal: CG की बेटी वैभवी अग्रवाल ने रचा इतिहास, CM विष्णुदेव ने दी बधाई

Vaibhavi Agarwal: छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी वैभवी अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक हासिल कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। आज वैभवी ने सीएम विष्णु देव साय से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।

Update: 2026-03-07 11:10 GMT

Vaibhavi Agarwal: रायपुर।  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में प्रदेश की बेटी वैभवी अग्रवाल ने 35वीं रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस बड़ी सफलता के बाद आज वैभवी ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम विष्णु देव साय से भेंट की। 

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने वैभवी का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अपने हाथों से मिठाई खिलाकर इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान सीएम विष्णुदेव ने वैभवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगामी दायित्वों के लिए अपनी शुभकामनाएँ दीं।

सीएम साय ने कहा कि वैभवी अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वैभवी की यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ यह संदेश देती हैं कि कड़ी मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। लक्ष्य के प्रति समर्पण,अनुशासन और निरंतर प्रयास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वैभवी अग्रवाल भविष्य में प्रशासनिक सेवा में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर वैभवी अग्रवाल के पिता शीतल अग्रवाल और भाई विनायक अग्रवाल उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News