Raipur Train Accident News: रायपुर में बड़ा हादसा, लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी सहित दो की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

Raipur Train Accident News: रायपुर: रायपुर के तिल्दा नेवरा में लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी सहित दो की मौत हो गई।

Update: 2026-02-04 11:37 GMT
सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news 

Raipur Train Accident News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हुआ है। यहां दो लोगों की लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरु कर दी है। 

जानिए कैसे हुआ ये पूरा हादसा

जानकारी के मुताबिक, तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास बुधवार को एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। यहां रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी और ठेके पर काम करने वाला युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दिया। 

लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आए दोनों 

दरअसल, मृतकों की पहचान लाला राम बंजारे (55) और मोहन लाल साहू (26) के रूप में की गई है। लाला राम बंजारे रेलवे विभाग का नियमित कर्मचारी था और मोहन लाल साहू ठेके पर काम करता था। बुधवार को दोनों बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास मौजूद थे, तभी दोनों को लिंक एक्सप्रेस ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। 

घटना की जांच में जुटी पुलिस  

हादसा इतना जबरदस्त था कि लाला राम बंजारे (55) और मोहन लाल साहू (26) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तिल्दा पुलिस को दी और फिर तिल्दा पुलिस ने इस घटना से रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया। फिलहाल उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरु कर दी है।                                                                                             

Tags:    

Similar News