Swachhta Didi: स्वच्छता दीदीयों के लिए अच्छी खबर, राज्य सरकार ने साल भर का मानदेय किया मंजूर... आदेश जारी...

Swachhta Didi: छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने स्वच्छता दीदीयों के लिए 30 सितम्बर तक मानदेय सुनिच्शित कर दिया गया हैं। सालभर के मानदेय के लिए 93.60 करोड़ मंजूर...

Update: 2025-12-16 12:51 GMT

Swachhta Didi: रायपुर। स्वच्छता दीदियों के लिए अच्छी खबर हैं। राज्य शासन ने स्वच्छता दीदियों के लिए 30 सितम्बर 2026 तक मानदेय सुनिश्चित किया हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आज विभाग ने मंत्रालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य शासन ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत कुल 9750 स्वच्छता दीदियों के लिए आठ हजार रुपए प्रति माह के मान से 93 करोड़ 60 लाख रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से भुगतान किए जाने की स्वीकृति दी है।

राज्य शासन ने प्रदेशभर के विभिन्न नगरीय निकायों में कार्यरत स्वच्छता दीदियों के सालभर के मानदेय के लिए 93 करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद आज विभाग ने मंत्रालय से इसकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं।

इस राशि की स्वीकृति से राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में काम कर रहे 9750 स्वच्छता दीदियों के 30 सितम्बर 2026 तक का मानदेय सुनिश्चित हो गया है।

राज्य शासन ने नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत कुल 9750 स्वच्छता दीदियों के लिए आठ हजार रुपए प्रति माह के मान से 93 करोड़ 60 लाख रुपए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से भुगतान किए जाने की स्वीकृति दी है। इस राशि से स्वच्छता दीदियों को 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितम्बर 2026 तक मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

Tags:    

Similar News