Surguja News: CG में स्कूली बच्चे पर बेरहमी से बरसाए गए डंडे, DEO ने किया तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन, जानिए पूरा मामला

Chhatra Par Dande Se Hamla : सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक स्कूली बच्चे पर डंडे बरसाए गए हैं। इस मामले में DEO ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है और जांच के बाद...

Update: 2026-02-03 06:43 GMT

Chhatra Par Dande Se Hamla: सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में छात्र के साथ क्रूरता की हदें पार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां के एक स्कूल में 12 साल के छात्र पर डंडे बरसाए गए हैं। शिकायत के बाद DEO ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।  

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला प्रतापपुर रोड में स्थित होली होम एकेडमी का है। यहां 12 साल के एक छात्र पर डंडे बरसाए गए हैं, जिसके कारण उसके पैर पर जगह-जगह चोट के निशान आ गए हैं। छात्र के परिजनों की शिकायत के बाद DEO ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। इसी के साथ ही उनका कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

पढ़ाई के दौरान डंडे से पीटा

दरअसल, छात्र के पिता विजय चौधरी ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि उनका 12 साल का बेटा प्रतापपुर रोड में स्थित होली होम एकेडमी में कक्षा 6वीं का छात्र है। 29 जनवरी को वह स्कूल गया था, तो पढ़ाई के दौरान उसको डंडे से पीटा गया। जब वह स्कूल से घर लौटा, तो उसके पैरों पर चोट के निशान मिले। इसके बाद उसका इलाज कराया गया। 

तीन सदस्यीय जांच टीम गठित

घटना की शिकायत के बाद DEO दिनेश झा ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलिबा की प्राचार्य मीना पुरोहित, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगवां के प्राचार्य संजीव कुमार सिंह और सकालो हाई स्कूल की प्राचार्य अनिता दान को शामिल किया गया है। साथ ही स्कूल जाकर छात्र और उसके परिजन से मिलकर जांच के बाद रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कही गई है।                 

Tags:    

Similar News