Surajpur Double Murder Case: सूरजपुर डबल मर्डर केस के आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर, बेदखली का नोटिस जारी

Surajpur Double Murder Case:सूरजपुर के सिटी कोतवाली में पदस्थ हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या करने के आरोपी कुलदीप साहू के घर पर अब बुलडोजर चलेगा।

Update: 2024-10-16 03:58 GMT

Surajpur Double Murder Case: सरगुजा। सूरजपुर के सिटी कोतवाली में पदस्थ हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या करने के आरोपी कुलदीप साहू के घर पर अब बुलडोजर चलेगा। सूरजपुर नगर पालिका ने कुलदीप साहू के बड़े भाई अशोक साहू के नाम समन जारी कर घर की दीवार पर चस्पा कर दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही सरकारी जमीन पर बने हत्या के आरोप कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलेगा। पढ़ें सूरजपुर सीएमओ का बेदखली नोटिस

सूरजपुर नगर पालिका ने 15 अक्टूबर को कुलदीप के बड़े भाई अशाेक साहू के नाम जारी नोटिस को उसके घर की दीवार पर चस्पा कर दिया है। नोटिस में लिखा है कि नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 की सरकारी जमीन पर नगर निगम से बगैर अनुमति और नक्शा पास कराए भवन निर्माण किया गया है। यह छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 18 (क) का उल्लंघन है।

नियमों का हवाला देते हुए नगर पालिका ने अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया है। नोटिस चस्पा करने के बाद भी नहीं हटाए जाने पर निगम इसे हटाने की कार्रवाई करेगा। नोटिस में यह भी कहा गया है कि ऐसी स्थिति में जो भी खर्च आएगा उसे अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा। सूरजपुर नगर पालिका के सीएमओ के नाम जारी नोटिस को अशोक साहू के घर के दीवार पर चस्पा कर दिया है।

डबल मर्डर केस का आरोपी पकड़ाया

दोहरे हत्याकांड का आरोपी कुलदीप साहू पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। घटना को अंजाम देने के बाद वह झारखंड भाग गया था। झारखंड के गढ़वा से वह अंबिकापुर जाने वाली बस में सवार हो गया था। बलरामपुर थाना के सामने बस को रोककर जब पुलिस ने खोजबीन शुरू की तब कुलदीप टी शर्ट और बरमुड़ा में नजर आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Tags:    

Similar News