पर्यटक स्पेशल ट्रेन: अयोध्या धाम के लिए इस दिन चलेगी भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन, 14 LHB कोच से लैस रहेगी स्पेशल ट्रेन
SECR Tourism Special Train: अगर आप अयोध्या धाम सहित आसपास के पर्यटन स्थलों के लिए टूर प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR के नागपुर मंडल ने अयोध्या धाम की यात्रा के लिए पर्यटकों को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की सुविधा मुहैया कराई है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
बिलासपुर।28 मार्च 2026| अगर आप अयोध्या धाम सहित आसपास के पर्यटन स्थलों के लिए टूर प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR के नागपुर मंडल ने अयोध्या धाम की यात्रा के लिए पर्यटकों को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन की सुविधा मुहैया कराई है। यह ट्रेन 30 मार्च को सिवनी से रवाना होगी। चार दिन की यात्रा के बाद 3 अप्रैल को गंतव्य के लिए रवाना होगी। देखिए सिवनी से कितने बजे ट्रेन रवाना होगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए नागपुर मंडल के अंतर्गत सिवनी से अयोध्या धाम और बनारस के बीच विशेष 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' गाड़ी संख्या 08813/08814 का संचालन किया जा रहा है। यह गाड़ी 30 मार्च 2026 को सुबह 09:00 बजे सिवनी रेलवे स्टेशन से अपनी धार्मिक यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी। बता दें, भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 14 एलएचबी कोचों से संचालित होगी।
30 मार्च 2026 को 9 बजे सिवनी से रवाना होगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 08813 (सिवनी से अयोध्या) 30 मार्च 2026 को 09:00 बजे सिवनी से रवाना होकर छिंदवाड़ा आगमन 10:30 बजे प्रस्थान 10:40 बजे, इटारसी जंक्शन आगमन 16:00 बजे प्रस्थान 16:10 बजे, नरसिंहपुर आगमन 18:00 बजे प्रस्थान 18:05 बजे, जबलपुर आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:35 बजे, सतना आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 22:55 बजे, प्रयागराज छिवकी आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, बनारस 07:35 बजे प्रस्थान 09:00 बजे एवं व्हाया - लोहटा, एम बी डी डी प्रतापगढ़ जंक्शन, सुल्तानपुर होते हुए अयोध्या 14:30 बजे पहुंचेगी।
3 अप्रैल को ऐसे होगी वापसी
यात्रा गाड़ी संख्या 08814 (अयोध्या से सिवनी) 03 अप्रैल 2026 को अयोध्या से 20:00 बजे रवाना होकर वाराणसी जंक्शन आगमन 00:20 बजे प्रस्थान 00:30 बजे, प्रयागराज छिवकी आगमन 06:00 बजे प्रस्थान 06:05 बजे, सतना आगमन 12:25 बजे प्रस्थान 12:30 बजे, जबलपुर आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:20 बजे, नरसिंहपुर आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:05 बजे, इटारसी जंक्शन आगमन 22:05 बजे प्रस्थान 22:15 बजे, छिंदवाड़ा आगमन 04:05 बजे प्रस्थान 04:10 बजे एवं सिवनी 06:00 बजे पहुंचेगी।