Raipur News: धान से लदे ट्रक ने बाइक सवारों को ठोका, दो की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी के आरंग क्षेत्र में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चले गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो रहा था, जिसे पकड़ लिया गया है।
Raipur Road Accident News
Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग-खरोरा मार्ग में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। धान से लदे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई। घटना आरंग थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान नंदकिशोर लोधी और कुंतीबाई लोधी के रूप में हुई है। ट्रक चालक शराब के नशे में थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानिए घटना
घटना आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग की है। मृतिका कुंतीबाई लोधी अपने रिश्तेदरों के साथ शादी समारोह में आरंग आई थी। समारोह खत्म होने के बाद ग्राम गुल्लू निवासी नंदकिशोर लोधी और उसकी मां राजकुमारी लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव लौट रही थी।
ठसी बीच बजरंग केमिकल डिस्टलरी कंपनी के पास धान से लदी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में कुंतीबाई लोधी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नंदकिशोर और राजकुमारी लोधी को गंभीर चोट लगी, जिन्हें पुलिस की टीम ने उपचार क लिए रायपुर लाया गया।
उपचार के दौरान नंदकिशोर लोधी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजकुमारी लोधी का इलाज जारी है। घटना के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस की टीम ने राजिम रोड के ग्राम चरौदा के पास पकड़ लिया है।
बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। मृतकों के नाम नंदकिशोर लोधी और कुंतीबाई लोधी है।