Raipur Fire Accedent: भीषण आग से 200 टन का टैंकर फटते-फटते बचा, टीम कलेक्टर के फास्ट एक्शन से कई मजदूरों की जान बची, आग पर पाया काबू

Raipur Fire Accedent: भनपुरी के टार फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गई। अंदर कई मजदूर फंसे हुए थे। पास में ही 200 टन का ऑयल टैंकर था। खतरा बड़ा था...क्योंकि अगर एक भी टैंकर फट जाता तो बड़ा हादसा हो जाता। मगर कलेक्टर गौरव सिंह और उनकी टीम ने ऐसा त्वरित निर्णय लिया कि टैंकर को विस्फोट से बचा लिया गया। आग लगने की सूचना जब कंट्रोल रुम में आई तब कलेक्टर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रिसीव करने एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते से वे भनपुरी भागे।

Update: 2026-02-07 15:50 GMT

Raipur Fire Accedent: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब औद्योगिक क्षेत्र की एक टार-प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि उसका धुआं 16 किलोमीटर दूर तक दिखने लगा। घटना के दौरान फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले कई कर्मचारी भी फंसे थे। घटना की जानकारी मिलते ही जिले के कलेक्टर गौरव सिंह, नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, जिला पंचायत सीईटो विश्वरंजन, नॉर्थ जोन डीसीपी मयंक गुर्जर समेत दमकल और खमतराई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अंदर फंसे कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन की सूझ-बूझ की वजह से भीषण आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

बड़ा हादसा टला

खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टार-प्रोडक्ट्स फैक्ट्री है। आज (शनिवार) दोपहर जब फक्ट्री के अंदर कर्मचारी अपना-अपना काम कर रहे थे, इसी दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि फैक्ट्री के अंदर कर्मचारी फंस गये। बाहर खड़े लोगों को अंदर फंसे कर्मचारियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।

कलेक्टर-डीसीपी ने संभाला मोर्चा

आगजनी की सूचना के बाद जिले के कलेक्टर गौरव सिंह और नॉर्थ डीसीपी खुद मौके पर पहुंचे और दोनों ने मोर्चा संभाला। मौके पर दमकल की तीन गाड़िया पहुंची थी। पुलिस की टीम ने सूझ-बुझ से अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला और तत्काल उन्हें प्राथमिकी उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

इधर, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के द्वारा करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद फैक्ट्री में लगी आग को बुझाया गया। पुलिस और प्रशासन की तात्परता से बड़ी आगजनी की घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री रायपुर निवासी धारीवाल परिवार की है। पुलिस ने यह भी बताया कि आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच खमतराई पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, आगजनी की घटना में तार, ऑयल, केमिकल और कई ज्वलनशील पदार्थ जलकर नष्ट हो गये।

Tags:    

Similar News