Raipur Crime News: पिस्टल की नोक पर रायपुर में दो युवकों का अपहरण, बंधक बनाकर की मारपीट, जमीन के दस्तावेजों पर जबरन कराए हस्ताक्षर
Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पिस्टल की नोक पर दो युवकों का अपहरण हो गया। इतना ही नहीं दोनों युवकों से बदमाशों ने मारपीट की और जमीन के दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए।
Raipur Crime News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो युवकों को आधा दर्जन बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर अपहरण कर लिया। आरोपियों ने दोनों युवकों को बंधक बनाकर रखा और मारपीट भी की। इतना ही नहीं पिस्टल दिखाकर दोनों से जमीन के दस्जतावेजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए।
जानिए क्या थी घटना
घटना रायपुर कमिश्नरेट के वेस्ट जोन की है। 19 फरवरी को आजाद चौक थाना क्षेत्र के घोराही तालाब रामकुंड क्षेत्र के पास आधा दर्जन बदमाश पिस्टल लेकर पहुंचे और दो व्यक्तियों का अपहरण कर लिए।
पिस्टल की नोक पर अपहरण की सूचना जैसे ही वेस्ट जोन पुलिस को हुई तो हड़कंप मच गया। डीसीपी वेस्ट जोन संदीप पटेल ने तत्काल एडीसीपी राहुल देव शर्मा, एसीपी आजाद चौक को टीम गठित कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए।
पुलिस ने रेड कार्रवाई कर एक झोपड़ी से जीवन यदु और राकेश शर्मा निवासी धमतरी को सकुशल अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त कराया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि 2 लाख रूपए के लेन-देन विवाद के चलते आरोपियों ने उनका अपहरण किया था। आरोपियों ने बंधक बनाकर मारपीट की और हथियार दिखाकर जमीन दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए। आरोपियों ने इस दौरान नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल व मोटरसाइकिल की लूट की थी।
पुलिस ने पूछताछ के खुलासे के बाद घटना में शामिल 6 आरोपियों को धर-दबोचा। वहीं, अपहरण में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
01. कामरान अब्बास पिता अन्नूहसन उम्र 29 साल निवासी शिव नगर हाण्डीपारा थाना आजाद चौक रायपुर।
02. नवीन उर्फ नन्नू ढीमर पिता शैलेन्द्र ढीमर उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।
03. लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन पिता राजू निषाद उम्र 19 साल निवासी रामकुण्ड सतबहनिया मंदिर के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
04. राकेश धीवर पिता रवि धीवर उम्र 24 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
05. अनिल धीवर पिता बलीराम धीवर उम्र 30 साल निवासी रामकुण्ड खाटू श्याम मंदिर होरीलाल डेयरी के पास थाना आजाद चौक रायपुर।
06. हरिओम सोनकर पिता स्व. रामलाल सोनकर उम्र 47 साल निवासी रामकुण्ड यूनियन क्लब पास थाना आजाद चौक रायपुर।
जब्त हथियार
आरोपियों के कब्जे से 3,500 रुपये नगद, 2 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन जब्त किए गए। हरिओम सोनकर के विरुद्ध 14 पूर्व आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जबकि अन्य प्रमुख आरोपी भी पूर्व में जेल निरुद्ध रह चुके हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 42/2026 अंतर्गत धारा 308(5), 296, 351(3), 127(8), 115(2), 117(2), 61, 140(1), 310(2), 111 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश जारी है।
प्रकरण में विशेष योगदान
1. अजीत सिंह राजपूत (थाना प्रभारी आजाद चौक)
2. लेखन सिंह वर्मा (उपनिरीक्षक)
3. नोहर देशमुख (प्रधान आरक्षक)
4. दीपक सेन (आरक्षक)
5. गुलशन साहू (आरक्षक)
6. विनोद दुबे (आरक्षक)
7. मुकेश पांडे (आरक्षक)
8. सचित शर्मा (आरक्षक)
आरोपी हरिओम सोनकर का आपराधिक रिकॉर्ड
1. थाना अर्जुनी, जिला धमतरी
➤ अपराध क्र. 40/2017
➤ धारा 384, 419, 420, 407 भादवि एवं 66D आईटी एक्ट
2. थाना आजाद चौक, रायपुर
02. अपराध क्र. 50/1997
➤ धारा 25 आर्म्स एक्ट
03. अपराध क्र. 139/1987
➤ धारा 294, 506, 323 भादवि
04. अपराध क्र. 59/1997
➤ धारा 379 भादवि
05. अपराध क्र. 193/1998
➤ धारा 363, 366 भादवि
06. अपराध क्र. 64/1999
➤ धारा 363, 366, 452, 34 भादवि एवं 25 आर्म्स एक्ट
07. अपराध क्र. 181/2002
➤ धारा 294, 506, 327, 34 भादवि
08. अपराध क्र. 09/2002
➤ धारा 34(A) आबकारी एक्ट
आरोपी कमरान अब्बास का आपराधिक रिकॉर्ड
1. थाना आजाद चौक, रायपुर
➤ अपराध क्र. 267/2017
➤ धारा 3 जुआ एक्ट
आरोपी लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन का आपराधिक रिकॉर्ड
1. थाना आजाद चौक, रायपुर
➤ अपराध क्र. 357/2023
➤ धारा 307, 34 भादवि
2. थाना आजाद चौक, रायपुर
➤ अपराध क्र. 121/2021
➤ धारा 294, 506, 323, 34 भादवि