Principal Suspended: स्टूडेंट्स से अधिक शुल्क वसूलने वाले प्रिंसिपल को कमिश्नर ने किया सस्पेंड

स्टूडेंट्स से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने वाले प्राचार्य को कलेक्टर के प्रस्ताव पर सरगुजा कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है।

Update: 2025-06-10 06:09 GMT
Principal Suspended: स्टूडेंट्स से अधिक शुल्क वसूलने वाले प्रिंसिपल को कमिश्नर ने किया सस्पेंड

Principal Suspended

  • whatsapp icon

जशपुर। स्टूडेंट्स से तय शुल्क से अधिक राशि वसूलने वाले प्राचार्य को निलंबित कर दिया गया है। शिकायत मिलने पर कलेक्टर रोहित व्यास ने बीईओ बगीचा से जांच करवाई थी। जांच में मामला प्रमाणित पाए जाने पर निलंबन के लिए प्रतिवेदन संभागायुक्त को भेजा। जिसके आधार पर आयुक्त ने प्राचार्य को निलंबित कर दिया है। मामला जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरडेग का है। यहां प्रभारी प्राचार्य के पद पर व्याख्याता तरसियुस तिग्गा पदस्थ हैं। उनके द्वारा कक्षा 9 वीं से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थियों से शासन के द्वारा तय शुल्क से अधिक शुल्क की वसूली की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर कलेक्टर रोहित व्यास ने बगीचा विकासखंड शिक्षा अधिकारी से इसकी जांच करवाई।

जांच में प्रभारी प्राचार्य तरसियुस तिग्गा के द्वारा कक्षा 9 वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों से निर्धारितशुल्क से अधिक शुल्क वसूली करने के प्रथम दृष्टया प्रमाण मिले। शिकायत की पुष्टि होने पर कलेक्टर रोहित व्यास ने तरसियुस तिग्गा के अपने पदीय दायित्वों के प्रति सनिष्ठ नहीं रहते हुए उनके द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके निलंबन का प्रस्ताव संभाग आयुक्त को भेजा। प्रभारी प्राचार्य के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम तीन के सर्वथा विपरीत पाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित संभागायुक्त ने कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर नियत किया गया है।

Tags:    

Similar News