मामा-भांजी की लव स्टोरी का खौफनाक अंत! शादी नहीं होने पर कीटनाशक पीकर दी जान, खेत में मिली लाश
Kanker Couple Suicide News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. प्रेमी जोड़े आपस में रिश्ते में मामा- भांजी लगते थे. जब परिजनों ने इस रिश्ते को मानने से इंकार कर दिया तो अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली.
इमेज- AI जनरेटेड
Kanker Couple Suicide News: कांकेर: 13 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. प्रेमी जोड़े आपस में रिश्ते में मामा- भांजी लगते थे. जब परिजनों ने इस रिश्ते को मानने से इंकार कर दिया तो अपनी जिंदगी ख़त्म कर ली.
मामा- भांजी ने क्यों किया सुसाइड
पूरा मामला जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है. रिश्ते में मामा- भांजी लगने वाले राकेश अचला (26 साल) और कुमारी जगवती बडडे (20 साल) के एक दूसरे से प्यार करते थे. दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे. लेकिन ये रिश्ता परिवार वालों को गवारा नहीं था. जिस वजह से दोनो ने सुसाइड कर लिया.
मामा- भांजी का आपस में क्या रिश्ता था
राकेश अचला लक्ष्मीपुर का रहने वाला था और कुमारी जगवती बडडे जाबेली की रहने वाली थी. राकेश अचला और कुमारी जगवती बडडे मजदूरी का काम करते थे. रिश्ते में तो दोनों मामा- भांजी लगती थे. लेकिन एक दूसरे को दिल बैठे थे. किसी को पता नहीं था इस रिश्ते का अंत क्या होगा.
कैसे की आत्महत्या
इस रिश्ते के बारे में परिवार को पता था. दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन परिवार को यहाँ मंजूर नहीं था. जिसके बाद उन्होंने जिंदगी ख़त्म करने का फैसला लिया. 11 मार्च की रात को खेत में जाकर उन्होंने कीटनाशक पी लिया. जिससे उनकी मौत हो गयी.
खेत में मिली दोनों की लाश
अगले दिन 12 मार्च की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की तरफ गए तो वहां दोनों की लाश पड़ी हुई थी. उनके मुँह से जाग निकल रहा था. वह घबरा गए इसकी सूचना सरपंच कैसियो खलको और फिर पुलिस को दी गयी. राकेश अचला और कुमारी जगवती बडडे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. पुलिस छानबीन में जुट गयी है. सभी से पूछताछ की जा रही है. यह आत्महत्या का मामला पता चला है लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.