Narayanpur News: कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान अपनी रायफर से खुद के सिर पर की फायरिंग, मौके पर मौत
Narayanpur News: छत्तीसगढ़ में जवान ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान आरक्षक ने खुद पर गोली चलाई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Narayanpur News: नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। जवान ने अपनी रायफर से सिर पर फायरिंग की। घटना के बाद गंभीर हालत में जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाॅक्टर्स ने आरक्षक के मौत की पुष्टि की है।
जानिए घटना
आज 25 दिसंबर को जिला नारायणपुर के थाना कोहकमेटा एरिया के कैंप कोड़नार में ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक क्र 428 पिंगल जुरी ने आज सुबह अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसके सर पर गंभीर चोटआई।
फायरिंग की आवाज सुनकर वहां मौजूद अन्य जवान मौके पर पहुंचे और जवान को तत्काल उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल नारायणपुर लाया गया। इस घटना में अत्यधिक खून निकल जाने के कारण चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही जवान की मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का कारण स्वास्थ्यगत कारण का होना पाया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इसके पहले भी की जवान ने खुद को मारी गोली
मृतक जवान का नाम सचिन कुमार, उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और नारायणपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात थे। घटना सोनपुर क्षेत्र की थी।
17 दिसंबर की शाम 6 बजे ड्यूटी के दौरान जवान ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो जवान लहूलुहान हालत में नीचे पढ़ें थें। सोनपुर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटन की जानकारी उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जवान के परिजनों को दे दी है।
शव के पास से सुसानड नोट नहीं मिला है। जवान ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जवान की गोली लगने से मौत, ऑपरेशन से लौट रहे जवान के हाथ से अचानक चली गोली
छत्तीसगढ़ में एक जवान को गोली लगने से मौत हो गई। एक्सीडेंटल फायरिंग की वजह से गोली चली थी। मृत जवान डीआरजी में पदस्थ थे। पढ़ें पूरी खबर...