Narayanpur News: जवान की गोली लगने से मौत, ऑपरेशन से लौट रहे जवान के हाथ से अचानक चली गोली, आगे चल रहे डीआरजी के आरक्षक को लगी...

Narayanpur News: नरायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ऑपरेशन से लौट रहे जवान के हाथ से अचानक गोली चल गई। घटना में आगे चल रहे डीआरजी के जवान को गोली लग गई। घटना में जवान की मौत हो गई। मृत जवान डीआरजी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। घटना के संबंध में पोस्टमार्टम तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।
जानिए कैसे हुई घटना
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बड़ी घटना हो गई। 20 दिसंबर को थाना छोटाड़ोगर क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए नारायणपुर डीआरजी निकली थी। आज 21 दिसंबर की सुबह अभियान से जवानों की टीम लौट रही थी। इसी दौरान एक जवान के हाथ से अचानक फायरिंग हो गइ। फायरिंग एक्सीडेंटल थी। इस घटना में सामने चल रहे आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के सिर के पास गोली लगी।
डीआरजी के जवानों ने घायल जवान को तत्काल धौड़ाई अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान आरक्षक की मौत हो गई। बताया जा रहा हैं कि घटना में जवान के सिर से अत्यधिक खून बह गया था, जिस वहज से उनकी मौत हो गई।
घटना के संबंध में पोस्टमार्टम तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने जवान के निधन की सूचना उनके परिजनों को दे दी हैं।

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
-
Home
-
Menu
