Narayanpur Jawan martyr: जवान शहीद, बस्तर में नक्सली मुठभेड़, आठ माओवादी ढेर...रुक-रूककर हो रही फायरिंग....

Narayanpur Jawan martyr:Naksal Ancounter: बस्तर के नारायणपुर जिले में नक्सल मुठभेड जारी है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए। वहीँ जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है। इस बात कि पुष्टि नक्सल चीफ विवेकानंद ने की है।

Update: 2024-06-15 07:25 GMT
Narayanpur Jawan martyr: जवान शहीद, बस्तर में नक्सली मुठभेड़, आठ माओवादी ढेर...रुक-रूककर हो रही फायरिंग....
  • whatsapp icon

Narayanpur Jawan martyr नारायणपुर। बस्तर के नारायणपुर जिले में नक्सल मुठभेड जारी है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए। वहीँ हमारें जवानों ने आठ नक्सलियों को मार गिराया है। जिनके शव को सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। इस बात की पुष्टि नक्सल चीफ विवेकानंद ने की है। घायल एक जवान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये मुठभेड़ माड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में जारी है। शहीद STF जवान का नाम नितिश एक्का था l

दो दिनों से 4 जिलों की पुलिस एसटीएफ को आइटीबीपी तथा बीएसएफ के साथ सर्चिंग अभियान चला रही है जिसमें पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। आठ नक्सलियों को मारने में सफलता जवानों को मिली है अभी भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। 

जानकारी के अनुसार 12 जून से माड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में अंतर जिला संयुक्त नक्सल अभियान चल रहा है। संयुक्त अभियान में नारायणपुर,कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, एसटीएफ, डीआरजी, आईटीबीपी 53 वीं वाहिनी एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी का बल शामिल है। पिछले दो दिनों से रुक रुक कर जंगलों में मुठभेड़ जारी है। जवानों ने अब तक आठ नक्सलियों को मार गिराने में सफलता हासिल की है। ऑपरेशन खत्म कर जवानों के वापस लौटने पर और अधिक विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

बता दे कि बस्तर रेंज में आईजीपी सुंदर राज के निर्देशन में लगातार नक्सल विरोधी अभियान जोर– शोर से चलाया जा रहा है। नारायणपुर में एसपी प्रभात पटेल और एडिशनल एसपी रॉबिंसन गुड़िया अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। लगातार विकास कार्य भी नक्सली एरिया में हो रहे हैं। जिसके चलते नक्सलियों में बौखलाहट है। नक्सलियों ने 5 जून को कोहकमेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नो स्थापित इराक भट्टी कैंप पर देशी बीजीएल दागने का प्रयास किया था। पर चार में से केवल एक ही बीजीएल फटा। मोर्चे से जवाबी कार्यवाही के बाद नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए थे। हमले में कैंप एवं जवानों को कोई नुकसान नहीं हुआ था। पुलिस जवान को कोहकमेटा से इराक भट्टी होते हुए कुतुल तक के लिए पक्की सड़क एवं सभी नालों में पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर अपनी सुरक्षा में करवा रहे हैं।

इसके पहले 7 जून को भी नारायणपुर कोंडागांव दंतेवाड़ा जगदलपुर की डीआरजी व 45 वीं बटालियन आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी ने इंटर डिस्ट्रिक्ट बॉर्डर क्षेत्र अंतर्गत पूर्व बस्तर डिवीजन अंतर्गत ग्राम मुंगेड़ी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए सात नक्सलियों को मार गिराया था। नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत थुलथुली और ग्राम गोबेल के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद सात वर्दीधारी माओवादियों के शव बरामद किए गए थे। अभियान में डीआरजी के तीन जवान भी घायल हुए थे। अभी मुठभेड़ जारी है। पुलिस अफसर के मुताबिक विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।

Full View


Tags:    

Similar News