Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, अब होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मानसून ने दस्तक दे दिया है। कुछ दिनों में अब यह पूरे छत्तीसगढ़ में एक्टिव हो जाएगा। मानसून के प्रवेश करने से अब प्रदेश के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलेगी।

Update: 2025-05-28 13:00 GMT
Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक, अब होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी
  • whatsapp icon

Monsoon in Chhattisgarh: रायपुर। भीषण गर्मी की मार झेल रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून का आगमन आज 28 मई को दक्षिण छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा की ओर से हो गया है। कुछ दिनों में पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। इसी के साथ 29 और 30 मई को छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। साथ ही छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

पिछले साल की बात करे तो बस्तर में मानसून 8 जून 2024 को पहुंचा था।

नौतपा का आज चौथा दिन है, सुबह से उमस वाली गर्मी से लोग परेशान है। हालांकि कई जिलों में बादल छाये रहे। रायपुर में भी बादल छाये हुये है और गर्मी से लोग परेशान है। इन सब के बीच कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली के लिए चेतावनी जारी की है। इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश होगी।

इन जिलों के लए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जिन जिलो के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें धमतरी, बालोद, गरियाबंद, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला पेंड्र्ा मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर शामिल है।

जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा

दक्षिण-पश्चिम मानसून 28 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। मानसून की उत्तरी सीमा 17.0°N/55°E, 17.5°N/60°E, 18°N/65°E, 18.5°N/70°E, मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, दंतेवाड़ा, रायगढ़ा, 19°N/86°E, 21°N/89°E, अगरतला, गोलपारा और 28.5°N/89°E से होकर गुजरती है।

ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने और बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।

एक द्रोणिका पश्चिमी राजस्थान से चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम 

पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे, तथा शेष सभी संभागों में सामान्य से चिन्हांकित कम रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C पेण्ड्रा रोड में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8°C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया।

आज का तापमान

लालपुर में 35.8

माना एयरपोर्ट 35.1

बिलासपुर 35.4

पेण्ड्र्ारोड 36.3

अम्बिकापुर 34.0

जगदलपुर 33.8

दुर्ग 35.8

Tags:    

Similar News