Marwahi News: 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Update: 2024-01-08 08:36 GMT

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर दिशा-मैदान के लिए निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग से नाबालिग ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना मरवाही थाना क्षेत्र की है। थाने में दी शिकायत के मुताबिक, बुजुर्ग महिला दिशा मैदान के लिए गई थी। इस दौरान नाबालिग आरोपी वहां पहुंचा और बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बुजुर्ग महिला अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मामले में आरोपी नाबालिग के खिलाफ मरवाही थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार किया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग ने इसी तरह की एक और घटना को साल 2022 में अंजाम दिया था। अब फिर से आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ख़िलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News