बॉयफ्रेंड ने 2 महीने की प्रेग्नेंट मूकबधिर गर्लफ्रेंड का किया कत्ल, पत्थर से सिर और चेहरे को कुचला, फिर लाश को...

Mahasamund Murder News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेग्नेंट मूकबधिर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. उसे पत्थर से कुचलकर मारा डाला और खेत में फेंक दिया.

Update: 2026-03-25 06:13 GMT

इमेज- AI

Mahasamund Murder News: 25 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेग्नेंट मूकबधिर गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी. उसे पत्थर से कुचलकर मारा डाला और खेत में फेंक दिया. वजह सिर्फ इतनी सी थी गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी लेकिन बदनामी के डर से उसने मार डाला. 

बॉयफ्रेंड की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या

मामला जिले के बसना थाना क्षेत्र का है. आरोपी बॉयफ्रेंड लोकनाथ पटेल (27) जो ग्राम इंद्रपुर का रहने वाला है. उसने सोमवार की देर रात 21 साल की मूकबधिर गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंट होने और शादी के दबाव बनाने पर बदनामी के डर से पत्थर से मारकर ह्त्या कर दी और लाश खेत में फेंक दिया.

खेत में मिली थी लाश  

दरअसल, मंगलवार की सुबह खेत से मृतका की लाश मिली थी. उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी. जाँच के लिए टीम का गठन किया गया. परिजनों से पूछताछ में मृतका के प्रेमी के बारे में पता चला. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल किया. 

कैसे हुआ खुलासा 

जानकारी के मुताबिक़, लोकनाथ पटेल का उसी की गाँव की रहने वाली लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था. करीब एक साल से दोनों साथ थे. शादी की बात कहकर उसने कई बार लड़की से शारीरिक सम्बन्ध बनाये थे. इसी बीच प्रेग्नेंट हो गयी. इसका तब पता चला जब तबीयत खराब होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए. जांच में पता चला कि वह 2 महीने की प्रेग्नेंट है. 

बॉयफ्रेंड ने क्यों ली प्रेमिका की जान  

उसी रात वो लोकनाथ पटेल से मिलने पहुंची. उसने लोकनाथ पटेल से अपनी प्रेग्नेंसी और शादी की बात कही. लेकिन आरोपी प्रेमी समाज में बदनामी के डर से परेशान था. फिर क्या विवाद के बाद उसने पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार करके ह्त्या कर दी और लाश को खेत में फेंक कर फरार हो गया. लेकिन उसका सारा पोल खुल गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. 


Tags:    

Similar News