बॉक्सिंग रिंग में शराब-चिकन पार्टी: रेलवे ने दी 12 कोच के वेतन में कटौती की जानकारी, हाई कोर्ट ने रद्द की जनहित याचिका
Bilaspur High Court: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR के बिलासपुर स्थित बॉक्सिंग रिंग में शराब और नॉनवेज पार्टी मामले में कार्रवाई की जानकारी रेलवे ने हाई कोर्ट में दी है। रेलवे के अफसर ने बताया, जांच पूरी होने के बाद वेतनमान में कटौती के अलावा अनुशासनात्मक सजा दी गई है। डिवीजन बेंच ने रेल अफसर के जवाब से संतुष्ट होकर जनहित याचिका निराकृत कर दिया है।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news
बिलासपुर 12 मार्च 2026, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR के बिलासपुर स्थित बॉक्सिंग रिंग में शराब और नॉनवेज पार्टी मामले में कार्रवाई की जानकारी रेलवे ने हाई कोर्ट में दी है। रेलवे के अफसर ने बताया, जांच पूरी होने के बाद वेतनमान में कटौती के अलावा अनुशासनात्मक सजा दी गई है। डिवीजन बेंच ने रेल अफसर के जवाब से संतुष्ट होकर जनहित याचिका निराकृत कर दिया है।
बता दें, मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने स्वत: संज्ञान में लेते हुए जनहित याचिका के रूप में सुनवाई प्रारंभ की थी। अवकाश के दिन कोर्ट खुला और रेलवे के आला अफसरों को नोटिस जारी शपथपत्र के साथ जवाब मांगा गया था।
कोर्ट में प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में स्पोटर्स सेल सचिव समेत 12 कोच व खेल प्रभारियों के शामिल होने की बात सामने आई। एसईसीआर ने दो रेल कर्मियों के खिलाफ मेजर पेनल्टी चार्जशीट और 10 के खिलाफ माइनर चार्जशीट जारी करने की अनुशंसा के साथ कार्रवाई की है। इसके तहत दोषी कर्मचारियों के वेतनमान में कटौती की गई है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का बॉक्सिंग रिंग जहां खिलाड़ी अभ्यास करते हैं, वहां शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया था। जांच में 12 खेल प्रभारी और कोच के शामिल होने की बात सामने आई थी। इनमें दो के खिलाफ मेजर चार्जशीट दी गई। श्रीकांत पाढ़ी (सचिव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे स्पोर्ट्स सेल) और वाय नागू राव, टेक्निशयन-1 के खिलाफ मेजर चार्जशीट जारी की गई।
सुभाष कुमार, टीसी, बी अनिल कुमार, एसडब्ल्यूआई, सुमित कुमार, टीसी, पी तुलसी राव, एसडब्ल्यूआई, विकास ठाकुर, एमटीएस, पुरेंद्र साहू, क्लर्क कम टाइपिस्ट, ओपी यादव, ओएस, पी ईश्वर राव, सीनियर जीटीएम, देवेंद्र यादव, एमटीएस, पीके तिवारी, सीएच, ओएस को माइनर चार्जशीट दी गई। याचिका की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने इसे घोर कदाचार मानते हुए कहा, ट्रेनिंग स्थल को शराब पार्टी की जगह बनाना अनुशासन और सार्वजनिक मर्यादा का खुला उल्लंघन है। इससे खेल स्थलों की पवित्रता को नुकसान पहुंचता है।
पढ़िए SECR के अफसरों ने शपथ पत्र के साथ हाई कोर्ट को क्या दी थी जानकारी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे SECR बिलासपुर जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर के बर्थडे सेलिब्रेशन और शराब-चिकन पार्टी पर रेलवे के GM ने शपथपत्र में बताया है कि 12 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। जीएम ने यह भी जानकारी दी थी, 7 कर्मचारियों को खेल गतिविधियों से हटा दिया गया है। इस मामले में हाई कोर्ट ने पूछा था कि दोषियों पर क्या कार्रवाई की गई है, जिस पर रेलवे की तरफ से जवाब दिया गया है। कोर्ट ने ये भी टिप्पणी की है कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह मामला दब जाता।
हाई कोर्ट में छुट्टी के दिन हुई थी सुनवाई थी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर SECR जोन के बॉक्सिंग रिंग में स्पोर्ट्स ऑफिसर के बर्थ-डे सेलिब्रेशन में शराब और चिकन पार्टी की खबर को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसे हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान में लेते हुए जनहित याचिका के रूप में सुनवाई शुरू की थी। छुट्टी के दिन गुरुवार, 23 अक्टूबर को डिवीजन बेंच में सुनवाई हुई थी। हाई कोर्ट ने रेलवे जोन के महाप्रबंधक से शपथपत्र के साथ जवाब मांगा था। साथ ही पूछा था कि मामला सामने आने पर दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।
पढ़िए क्या है मामला
SECR के स्पोर्ट्स सेल इंचार्ज श्रीकांत पहाड़ी ने 25 जून को अपने साथी कोच देवेंद्र यादव के बर्थ डे की पार्टी बॉक्सिंग क्लब में दी थी। साथी कोच और खिलाड़ियों को भी इस पार्टी में आमंत्रित किया था। बर्थ डे पार्टी के दौरान मौके पर ही मछली फ्राई और चिकन पकाया, जिसके बाद बीयर और शराब पार्टी की गई। इस दौरान कुछ तस्वीरें भी ली गईं,यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
डिप्टी सालिसिटर जनरल ने ये कहा था
रेलवे का पक्ष रखते हुए डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा ने गुरुवार, 30 अक्टूबर को GM के शपथपत्र देने की जानकारी दी। उन्होंने बताया था, रेलवे ने नियम 68 के तहत 12 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच प्रस्तावित की है, 7 लोगों को गतिविधियों से हटा दिया गया है।
स्पोर्ट्स असाइनमेंट से हटाए गए 7 अधिकारी
SECR के अलग-अलग विभागों में पदस्थ श्रीकांत पाढ़ी, सुभाष कुमार, बी. अनिल कुमार, सुमित कुमार, पी. तुलसी राव, विकास ठाकुर, पूर्णेन्द्र साहू ओपी. यादव, पी. ईश्वर राव, वाई. नागू राव, देवेन्द्र यादव और पीके. तिवारी के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव है।
वहीं, स्पोर्ट्स गतिविधियों से संबंधित अपने संबंधित असाइनमेंट से हटाए गए अधिकारियों में स्पोर्ट्स सेल के सचिव और इंचार्ज, कोच, क्लर्क और मैनेजर्स शामिल हैं। इनमें श्रीकांत पाढ़ी, पूर्णेन्द्र साहू, सुमित कुमार, पी. तुलसी राव, पी. ईश्वर राव, वाई. नागू राव और देवेंद्र यादव हैं