कोयला घोटाला, सूर्यकांत व सौम्या के करीबी नारायण साहू को एसीबी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट से लिया रिमांड पर
CG Coal Scam: कोयला घोटाला में संलिप्तता के आरोप में एसीबी ने नारायण साहू को गिरफ्तार किया है। नारायण साहू को सूर्यकांत तिवारी व सौम्या चौरसिया का करीबी माना जाता है।
इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
रायपुर।23 फरवरी 2026| कोयला घोटाला में संलिप्तता के आरोप में एसीबी ने नारायण साहू को गिरफ्तार किया है। नारायण साहू को सूर्यकांत तिवारी का करीबी माना जाता है। कोयला घोटाला प्रकरण में नारायण साहू लंबे समय से फरार था।
एसीबी ने पीने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है,कोयला घोटालले की जांच में पाया गया है कि नारायण साहू, आरोपी सूर्यकांत तिवारी का करीबी सहयोगी रहा है। घोटाले में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विवेचना में यह भी तथ्य सामने आया है कि आरोपी, सूर्यकांत तिवारी के लिए कोल लेवी की राशि का कलेक्शन करने के साथ-साथ सौम्या चौरसिया तक पैसे पहुंचाने का कार्य भी नारायण साहू करता था।
सूर्यकांत तिवारी ने नारायण साहू के नाम पर खरीदी संपत्ति
जांच में इस बात की भी पुष्टि हुई है, सूर्यकांत तिवारी द्वारा आरोपी नारायण साहू के नाम पर विभिन्न संपत्तियां क्रय कर रखी गई हैं। आरोपी पिछले लगभग ढाई वर्षों से फरार चल रहा था। जांच एजेंसी की पूछताछ से लगातार बचने का प्रयास कर रहा था। उक्त प्रकरण में न्यायालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ही गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया जा चुका था।
पूछताछ के लिया रिमांड पर
आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात् कोर्ट से अनुमति प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ हेतु ब्यूरो द्वारा आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि में आरोपी से कोल लेवी राशि के कलेक्शन, पैसे के हस्तांतरण तथा उसके नाम पर क्रय की गई संपत्तियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गहन पूछताछ के दौरान प्रकरण से संबंधित मजबूत एवं ठोस साक्ष्य प्राप्त होने की संभावना है।