Korba Accident News: महिला की मौत: सड़क पार कर रही महिला को वाहन ने कुचला, परिजनों ने चक्काजाम कर की ये मांग

Hadse Me Mahila Ki Maut: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामिणों ने चक्काजाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्कजाम खोला गया।

Update: 2025-10-02 09:26 GMT

Korba Accident News

Hadse Me Mahila Ki Maut:  कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक अज्ञात वाहन ने महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामिणों ने चक्काजाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। अधिकारियों की समझाइश के बाद चक्कजाम खोला गया। 

आश्वासन के तीन घंटे बाद खोला गया चक्काजाम

पाली थाना क्षेत्र का कपोट गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक अज्ञात वाहन ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं महिला को कुचलकर अज्ञात वाहन फरार हो गया, जिसके बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर मुआवजे की मांग की। नायब तहसीलदार के आश्वासन के तीन घंटे बाद चक्काजाम खत्म किया गया।   

खेत देखने जा रही महिला हुई हादसे का शिकार

मृतका की पहचान नवाडीह कपोट गांव की रहने वाली जमुना बाई पोर्ते के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जमुना बाई गुरुवार सुबह घर में नास्ता करके गांव से लगे अपने खेत को देखने जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन के साथ फरार हो गया। 

पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का दिया आश्वास

घटना के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, इसके बाद जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना, पाली थाना और चौतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। इधर सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया। 

Tags:    

Similar News