खामनेई की मौत पर मिठाई बांटने ठाकुर राम सिंह पर FIR, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ने घेरा थाना, जमकर किया बवाल

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंदू संगठन के लोगों ने सरकंडा थाने का घेराव कर दिया। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने और मिठाइयां बांटने के आरोप में हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इसके विरोध में हंगामा किया। तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मामला सरकंड़ा थाने का है।

Update: 2026-03-18 10:32 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

बिलासपुर। 18 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हिंदू संगठन के लोगों ने सरकंडा थाने का घेराव कर दिया। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर जश्न मनाने और मिठाइयां बांटने के आरोप में हिंदूवादी नेता ठाकुर राम सिंह पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। इसके विरोध में हंगामा किया। तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। मामला सरकंड़ा थाने का है।

राम सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें देशद्रोही बताया था। जिस पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। समाज के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर ठाकुर राम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।



सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गिरफ्तारी देने किया ऐलान

पुलिस की इस कार्रवाई का राम सिंह समेत हिंदूवादी संगठन के लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर विरोध जता रहे हैं। अभी यह मामला चल ही रहा था, हिंदूवादी नेता ने हिंदू नववर्ष शुरू होने से एक दिन पहले यानी बुधवार को सरकंडा थाने में अपनी गिरफ्तारी देने का ऐलान कर दिया।


सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राम सिंह ने हिंदू संगठन के लोगों और सनातनियों को एकजूट होने का आह्वान भी किया, जिसके बाद बुधवार को राम सिंह के साथ हिंदूवादी संगठन के लोग बड़ी संख्या में सरकंडा थाना पहुंच गए।

थाने का घेराव, तनाव की रही स्थिति

पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट को देखते हुए एक दिन पहले ही अपनी तैयारी पूरी कर ली थी। बुधवार सुबह से सरकंडा थाना परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। हिंदूवादी संगठन के लोग नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।

क्या है मामला

बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इस पर बिलासपुर में हिंदू संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर ने मुस्लिम धर्मगुरु और ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयत उल्लाह अली खामेनेई को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवादित टिप्पणी पोस्ट किया था। खामेनेई की मौत की खबर आने पर उसने जश्न मनाते हुए मिठाइयां भी बांटी थी।

Tags:    

Similar News