kawardha News: हिन्दू बनकर महिला से दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म...लाखों रूपये भी ऐंठे...

Kawardha News: महिला के पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से तीन लाख की ठगी भी की।

Update: 2024-10-08 09:34 GMT

Kawardha News: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर पहले तो महिला से दोस्ती की, फिर उसके पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से तीन लाख की ठगी भी की।

जानिए पूरा मामला

दरअसल ये पूरा मामला कवर्धा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। महिला की शिकायत के मुताबिक, छह माह पूर्व इसकी मुलाकात एक चाय के दुकान में आरोपी साहिल खान से हुई थी। इस दौरान आरोपी ने खुद का नाम राजू सिंह बताया। महिला ने उससे ज्यादा बात नहीं की और वो वहां से चली गई। थोड़े दिन बाद आरोपी साहिल खान ने महिला का पता लेकर उसके घर पहुंच गया और महिला से कहा कि वो तंत्र मंत्र का काम करता है। पूजा-पाठ से उसके पति को जल्द ही जेल से छुड़ा लेगा। बता दें कि महिला का पति एक मामले में जेल में बंद है।

महिला पति की रिहाई को लेकर आरोपी के झांसे में आ गई और तंत्र मंत्र के लिए हां बोल दी। इसके बाद आरोपी युवक ने वकील को देने के नाम पर तीन लाख रुपये मांगे। पीड़िता ने साहिल खान को पैसे दे दिये। इसके बाद आरोपी फिर से एक दिन महिला के घर आया और तंत्र-मंत्र के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। महिला के नहीं बोलने पर जबरदस्ती करते हुये उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने करीब चार से पांच बार महिला का बलात्कार किया।

पैसे देने और काफी समय बीतने के बाद भी जब पति की रिहाई नहीं हुई तो पीड़िता ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Tags:    

Similar News