Kawardha Accident News: 50 लोगों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, 40 घायल...
Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 40 लोग घायल हो गये। बताया जा रहा है कि एक ही गांव के 50 से ज्यादा ग्रामीण पिकअप में सवार थे।
accident
Kawardha Accident News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। 16 की हालत नाजुक बताई जा रही है। पिकअप में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। घटना सरोदा डेम के पास की है। फिलहाल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। हाथीडोब सिंघनपुरी निवासी साहू परिवार के लोग अपनी नवविवाहित बेटी के ससुरात शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। 50 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार थे। इसी दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के सरोदा डेम के पास पलानी पाट क्षेत्र में लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसा इतना भयावह था कि पिकअप सवार कई लोग नीचे दब गये। मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 40 लोग घायल हो गये, जिनमें से 16 लोगों की हालत नाजूक बनी हुई है।
मृतकों में 14 वर्षीय बालिका उर्वशी साहू और मुखीन बाई साहू शामिल है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और घायलों का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।