Kawardha Accedent: 60 फीट गहरी खाई में गिरा बोरवेल ट्रक, 5 की मौत, 4 गंभीर

Kawardha Accedent: बोर वाहन के खाई में गिरने से वाहन में बैठे 5 लोगों की मौत हो गई। वही 4 घायल हो गए। कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू अभियान जारी है।

Update: 2025-07-11 07:35 GMT

CG Bada Hadsa

Kawardha Accedent: कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तड़के सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की बोर गाड़ी से दबकर मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोर गाड़ी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ की तरफ आ रही थी इसी दौरान 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र का है। कुकदूर थाना क्षेत्र के आगरपानी चाटा इलाके में आज तड़के सुबह यह हादसा हुआ। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की तरफ आ रही आगरपानी गांव के पास संतुलन बिगड़ने से अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बोर में बैठे 4 लोगों की बोर गाड़ी के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए ेथे घायलों में से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। 

नीचे गहराई में गिरने के चलते ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए हैं। आज शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों ने खाई में ट्रक को देखकर कुकदूर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से शवों को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को भी कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। 

ट्रक के मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस ने घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है पर पहाड़ी और दुर्गम इलाका होने की वजह से रेस्क्यू में मुश्किल आ रही है। रेस्क्यू में स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस की मदद कर रहे हैं। मृतकों और घायलों की शिनाख्त की जा रही है।

बता दे कि पिछले साल भी मई माह में कुकदूर थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना सामने आई थी। पिक अप में सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने गए मजदूर वापस लौट रहे थे। वापसी के दौरान पिकअप बाहपानी गांव के पास खाई में गिर गई थी। हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी और 6 घायल हो गए थे।

मृतकों के नाम-

1. गजेंद्र राम पिता रंगू राम उम्र 30 वर्ष निवासी ठेठे टांगर बरा गजोर थाना कुनकुरी

2. सुभाष राम पिता बलदेव उम्र 25 वर्ष ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर

3. हरीश पिता चंद्राराम उम्र 19 वर्ष जाति भुईहर ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर

4. देवधर पिता देवभोराम उम्र 45 वर्ष निवासी नारियरढार कोका भरी थाना भन्सानेल जिला जशपुर

5. राज उम्र 50 वर्ष निवासी तिर चूमगोड़ थाना नामकल जिला नामकल तमिलनाडु

Tags:    

Similar News