Kanker News: आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Kanker News: कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने और नदी में डूबने से मृत्यु होने के 02 प्रकरणों में उनके आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Update: 2024-07-08 11:14 GMT

Kanker News: कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने और नदी में डूबने से मृत्यु होने के 02 प्रकरणों में उनके आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार अंतागढ़ तहसील के ग्राम हिमोड़ा निवासी 43 वर्षीय देवबती नाग की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम वारिस सुरेन्द्र कुमार नाग को चार लाख रूपये तथा इसी तहसील के ग्राम लामकन्हार निवासी 29 वर्षीय भुनेश्वर की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रित रामप्रसाद और कुमिता को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।


Full View


Tags:    

Similar News