Kabirdham Kukdoor Accident: एक चिता पर जले 17 शव, एक ही परिवार के 11 लोग हादसे में खत्म, मृतकों के अंतिम संस्कार में शामिल हुए डिप्टी CM...

Kabirdham Kukdoor Accident: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में 20 मई सोमवार को हुए सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 1 पुरुष और 18 महिलाएं थी। आज मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

Update: 2024-05-21 07:06 GMT

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में 20 मई सोमवार को हुए सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 1 पुरुष और 18 महिलाएं थी। आज मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। 17 मृतकों का अंतिम संस्कार गांव की परंपरा के तहत एक ही चिता में जलाया गया। इनमें से 11 लोग एक ही परिवार से थे। बताया जा रहा है दो लोगों का अंतिम संस्कार उनके ससुराल में किया गया। मृतकों के अंतिम संस्कार में प्रदेश के गृहमंत्री व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने फोन पर की बात

कबीरधाम के कुकदूर के बाहपाली गांव में हुए हादसे में मृतकों के परिजनों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फोन पर बात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की और दुःख की इस घड़ी में सरकार के उनके साथ खड़े रहने की बात कही, साथ ही हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।


ग़ौरतलब है कि अनियंत्रित होकर गड्डे में पलटे पिकअप वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे, जो जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना में 19 लोगों की मृत्यु हुई थी। घायलों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों और अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मोबाइल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मृतकों के परिजनों से बातचीत करवाई। मुख्यमंत्री साय ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 5 लाख देने की घोषणा की व घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि देने की घोषणा की।

सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' में इसकी जानकारी देते हुए लिखा...'कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। 3 लोग घायल हैं।दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमनें मृतकों के परिजनों को 5 लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है।'

जानिए हादसा कैसे हुआ

दरअसल, ये पूरी घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी घाटी की है। यह एरिया पंडरिया विकासखंड में आता है। सेमरहा गांव के रहने वाले मजदूर तेंदूपता तोड़ने बाहपानी के जंगल पहुंचे थे। सभी पिकअप में सवार थे। वापसी में बाहपानी घाटी में मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर सुरक्षित है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ब्रेक फेल हो गया था और लग नहीं रहा था। ड्राइवर ने आवाज देकर कहा कि ब्रेक फेल हो गया है आप लोग कूद जाइए। इसमें महिलाएं कूद नहीं पाई। जिसके चलते महिलाओं में मृतिको की संख्या ज्यादा है। प्रत्यक्षदर्शी की सूचना पर घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर स्थित एक अस्पताल के डॉक्टरभी पहुंचे थे। घटना स्थल से जिला मुख्यालय कवर्धा की दूरी 70 किलोमीटर और ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया की दूरी मात्र 35 किलोमीटर है।

नीचे देखें मृतकों के नाम....

मृतकों में 48 वर्षीया मिला बाई, 40 वर्षीया टीकू बाई, 45 वर्षीया सिरदारी गोंड, 35 वर्षीय जनीमा बाई, 60 वर्षीया मुंगिया बाई, 62 वर्षीया झंगलो बाई, 50 वर्षीया सिया बाई, 15 वर्षीया किरण, 35 वर्षीय पटोरीन बाई, 48 वर्षीया घनईया बाई, 35 वर्षीया शांति बाई, 40 वर्षीया प्यारी बाई, 16 वर्षीया सोनम बाई है। सभी आदिवासी गोंड समुदाय से आते है।

घायलों के नाम

जबकि घायलों में 45 वर्षीया मुन्नी बाई, 52 वर्षीया धान बाई, 22 वर्षीया ममता, 50 वर्षीय गुलाब सिंह है। सभी ग्राम सेमरहा विकासखंड पंडरिया निवासी है। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है।

Tags:    

Similar News