JEE Advanced Result: जेईई एडवांस में CG के रिदम केडिया ने हासिल किया ऑल इंडिया चौथा रैंक, CM विष्णु बोले-शाबाश बेटा...

JEE Advanced Result:

Update: 2024-06-09 15:16 GMT
JEE Advanced Result: जेईई एडवांस में CG के रिदम केडिया ने हासिल किया ऑल इंडिया चौथा रैंक, CM विष्णु बोले-शाबाश बेटा...
  • whatsapp icon

JEE Advanced Result: रायपुर। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा के परिणामों की घोषणा हो गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रिदम केडिया ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया चौथा रैंक हासिल किया हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी हैं। सीएम ने 'X' पर लिखा

'शाबाश बेटा।

जेईई एडवांस परीक्षा में राजधानी रायपुर के होनहार छात्र रिदम केडिया ने देशभर में चौथा स्थान हासिल कर हम सबको गौरवान्वित किया है।

इस शानदार सफलता के लिए बेटे रिदम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।'

रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक हासिल करने वाले राजधानी रायपुर के रिदम केडिया को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रिदम ने देश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें परीक्षा में कुल 360 में से 337 मार्क्स मिले हैं।

रिदम ने बताया की उन्हें कोडिंग में काफी रुचि है और वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई करना चाहते हैं। अभी रिदम कोटा में है रायपुर आने पर जिला प्रशासन द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।

नीचे पढ़ें सीएम का पोस्ट 

Full View



Tags:    

Similar News