CG News, Road Accident: CG भीषण हादसा: कोयले से भरे तीन ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

CG News, Road Accident: छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-बलौदा मार्ग पर तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तीन ट्रेलर की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई,दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रेलर के आपस में टकराने से वाहनों में भीषण आग लग गई।

Update: 2026-02-08 05:30 GMT

npg.news

3 Trailer Ki Takkar: जांजगीर। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा-बलौदा मार्ग पर तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तीन ट्रेलर की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई,दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटगढ़ के पास की बताई जा रही है। ट्रेलर के आपस में टकराने से वाहनों में भीषण आग लग गई।

जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र से आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग पर ग्राम कोटगढ़ के पास तड़के करीब 5 बजे कोयले से लदे तीन ट्रेलर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टकराने के बाद वाहनों में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों ट्रेलर की गति काफी तेज थी। अचानक हुए इस हादसे के बाद तीनों ट्रेलर के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के तुरंत बाद कोयले से लदे वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था।हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को ट्रेलर के केबिन से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे के कारण अकलतरा- बलौदा मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और संभावित लापरवाही बताया जा रहा है। मृतक और घायल चालक का नाम पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News