Jagdalpur News: चलते फ्लाइट का विंडशीट हुआ क्रैक, करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Jagdalpur News: जगदलपुर से 70 यात्रियों को लेकर इंडिगो की फ्लाइट रायपुर के लिए उड़ी। विंडशीट में क्रैक आने के चलते फ्लाइट को वापस जगदलपुर में लैंड करवानी पड़ी।

Update: 2024-10-15 13:54 GMT

INDIGO

Jagdalpur News: जगदलपुर। इंडिगो के फ्लाइट की विंडशीट ( पायलट के सामने की स्क्रीन ) क्रेक होने के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में सवार सारे यात्री सुरक्षित हैं। पूरी घटना आज दोपहर जगदलपुर एयरपोर्ट में हुई।

जगदलपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट यात्रियों को लेकर आज दोपहर करीबन 1:00 बजे टेक ऑफ हुई। फ्लाइट के टेक ऑफ होते ही पायलट को अपने विंडशीट पर क्रैक नजर आया। ऐसे में फ्लाइट उड़ाना खतरनाक हो सकता था।

पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए टेक ऑफ होने के कुछ ही समय बाद फ्लाइट को वापस जगदलपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग करवा दिया। जिसके चलते बड़ी दुर्घटना होने से टल गई।

मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट में 70 यात्री सवार थे। फ्लाइट में दोपहर 1:00 बजे दंतेश्वरी से इंडिगो की फ्लाइट लैंड हुई। लैंडिंग के 12 मिनट के भीतर ही कांच टूटने के चलते वापस लैंडिंग करवानी पड़ी। कई यात्रियों को विमान कंपनी ने टिकट के पैसे वापस कर दिए। वहीं कई यात्रियों ने उसी फ्लाइट में कल की टिकट ले ली।

Tags:    

Similar News