How many ASP-CSP-DSP in Raipur? रायपुर में कितने ASP, कितने CSP-DSP और कितने हैं थाने, जानिए

How many ASP-CSP-DSP in Raipur? क्या आपको पता हैं रायपुर में कुल कितने एएसपी, कितने सीएसपी-डीएसपी और कितने थाने हैं। अगर आपको पता नहीं हैं तो आप हमारी खबर को विस्तार से पढ़िए...

Update: 2025-06-19 11:43 GMT
How many ASP-CSP-DSP in Raipur? रायपुर में कितने ASP, कितने CSP-DSP और कितने हैं थाने, जानिए
  • whatsapp icon

How many ASP-CSP-DSP in Raipur: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम कंट्रोल के लिए 5 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और एक यातायात (ASP) पदस्थ हैं, कुल 6 (ASP) हैं। वहीं 8 सीएसपी और 2 डीएसपी हैं। 2006 से 2008 की बात करें तो उस समय सिर्फ 3 एएसपी हुआ करते थे। इनमें रायपुर पूर्व, रायपुर पश्चिम और रायपुर ग्रामीण में एक एएसपी थे। धीरे-धीर क्राइम का ग्रफ बढ़ता गया और कई चौकियां थाने में बदल गई। पुलिस का कार्य क्षेत्र भी बढ़ने लगा। अब वर्तामान में रायपुर जिले में कुल 6 एएसपी है और 32 थाने हैं।

रायपुर में 6 एएसपी

शहर एएसपी लखन पटले

ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर

रायपुर पश्चिम दौलत राम पोर्ते

क्राइम एएसपी संदीप मित्तल

अटल नगर एएसपी विवेक शुक्ला

वहीँ ट्रैफिक कंट्रोल के लिए यातायात एएसपी प्रशांत शुक्ला को बनाया गया है। 

रायपुर में 8 सीएसपी, 2 डीएसपी

सीएसपी सिविल लाइन

सीएसपी सिविल लाइन के कार्य क्षेत्र में चार थाने आते हैं। इनमें सिविल लाइन, पण्डरी, देवेन्द्र नगर थाना तेलीबांधा शामिल है। वर्तामान में सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार हैं।

कोतवाली सीएसपी

वर्तमान में कोतवाली सीएसपी केसरीनंदन नायक हैं और उनके कार्य क्षेत्र में कोतवाली थाना, गोलबाजार, मौदहापारा, गंज थाना।

पुरानी बस्ती सीएसपी

पुरानी बस्ती सीएसपी की जिम्मेदारी राजेश देवांगन संभाल रहे हैं। उनके कार्य क्षेत्र में पुरानी बस्ती थाना, राजेन्द्र नगर थाना, टिकरापारा और डीडी नगर थाना है।

आजाद चौक सीएसपी

वर्तामान में आ.चौ. सीएसपी आईपीएस अमन झा हैं उनके कार्य क्षेत्र में आजाद नगर थाना, सरस्वती नगर थाना, आमानाका, कबीर नगर है।

विधानसभा सीएसपी

विधानसभा सीएसपी की जिम्मेदारी वीरेन्द्र चतुर्वेंदी को दी गई हैं। उनके कार्य क्षेत्र में खम्हारडीह, खरोरा, विधानसभा थाना आता है।

उरला सीएसपी

उरला सीएसपी पूर्णिमा लांबा को बनाया गया है। उनके कार्य क्षेत्र में खमतराई, गुढ़ियारी, उरला, धरसींवा थाना है।

माना सीएसपी

वर्तमान में माना सीएसपी की जिम्मेदारी लंबोदर पटेल संभाल रहे हैं। उनके कार्य क्षेत्र में माना थाना, मंदिर हसौद, आरंग थाना है।

नया रायपुर सीएसपी

नया रायपुर सीएसपी कर्ण उइके को बनाया गया है। उनके कार्य क्षेत्र में गोबरा नवापारा, राखी, अभनुपर, मुजगहन थाना आता है।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ज्योत्सना चौधरी हैं और उनके कार्य क्षेत्र में थाना नेवरा, अजाक थाना, प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष, रक्षित केंद्र, रक्षित निरीक्षक रायपुर, विशेष शाखा, चुनाव सेल है।

डीएसपी क्राइम

रायपुर क्राइम की डीएसपी वर्तमान में संजय सिंह है। उनके कार्य क्षेत्र में सायबर सेल, एसीसीयू प्रभारी और महिला सेल हैं।

रायपुर में 32 थाने

थाना सिविल लाईन, थाना कोतवाली, थाना गंज, थाना खमतराई, थाना उरला, थाना आमानाका, थाना सरस्वती नगर, थाना आजाद चौक, थाना पुरानी बस्ती, थाना टिकरापारा, थाना पंडरी, थाना मौदहापारा, थाना गुढियारी, थाना तेलीबांधा, थाना गोलबाजार, थाना डी.डी. नगर, थाना देवेन्द्र नगर, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, थाना अजाक, थाना महिला, थाना राखी, थाना माना, थाना मंदिर हसौद, थाना आरंग, थाना अभनपुर, थाना धरसीवां, थाना तिल्दा नेवरा, थाना खरोरा, थाना गोबरा-नवापारा, थाना विधानसभा, थाना मुजगहन, थाना कबीरनगर।

Tags:    

Similar News