GPM News: दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर, एक युवक की मौत, तीन गंभीर...

GPM News: छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे की घटनाएं सामने आ रही है। इसी क्रम में एक और घटना सामने आई है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

Update: 2025-12-27 08:38 GMT

GPM News: जीपीएम। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में बीती रात हुये सड़क आदसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गये। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र के भर्रीढांड गांव की है। मृतक का नाम नोहर सिंह है। इस घटना के बाद से मृतक दुर्गेश रजक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। साथ ही घायलों के ठीक होने पर उनका बयान भी दर्ज करेगी।

जानिए घटना 

बताया जा रहा है कि देर रात दुर्गेश रजक अपनी बाइक में ईश्वर और विवेक को बैठाकर भर्रीढांड से मरवाही की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से दूसरी बाइक तेज रफ़्तार से आ रही थी। बाइक को नोहर सिंह नामक युवक चला रहा था।

इसी बीच दोनों की बाइक मरवाही थाना क्षेत्र के भर्रीढांड गांव के पास आपस में जोरदार टकरा गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

मृतक का नाम दुर्गेश रजक था। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ की मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा गया।

पुलिस ने पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, इस घटना के बाद से मृतक दुर्गेश रजक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच कर रही है। साथ ही घायलों के ठीक होने पर उनका बयान भी दर्ज करेगी।

Tags:    

Similar News