CG News: CG में प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड: गर्लफ्रेंड ने लगाई फांसी, तो बॉयफ्रेंड ने भी दे दी जान, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Premi Jode Ne Ki Atmhatya: गौरेला पेंड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया है। गर्लफ्रेंड के फांसी लगाने के बाद बॉयफ्रेंड ने भी अपनी जान दे दी।
फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news
Premi Jode Ne Ki Atmhatya: गौरेला पेंड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, फिर भी शादी में हो रही देरी के चलते उन्होंने अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।
जानिए पूरा मामला
पेंड्रा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद उसके बॉयफ्रेंड ने उसे फांसी के फंदे से उतारकर अपनी भी जान दे दी। बॉयफ्रेंड ने 15 फीट ऊंचे पेड़ में फांसी का फंदा बनाया और झूल गया। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है।
युवती ने पहले लगाई फांसी
जानकारी के मुताबिक, पनकोटा गांव में रहने वाले कृष्णा भैना (18) का प्रेम प्रसंग गांव की ही अनिता भैना (21) से चल रहा था। दोनों परिजनों की सहमती से एक घर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। कृष्णा की उम्र कम थी, इसलिए उसके परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने की बात कर रहे थे। शादी में देरी से नाराज अनिता ने बुधवार-गुरुवार की रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फिर युवक ने भी दे दी जान
घटना की जानकारी जैसे से कृष्णा को लगी, तो उसने अनिता को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद उसने पास के ही एक 15 फीट ऊंचे पेड़ में चढ़कर फांसी लगा ली। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।