Durg Suicide News: इंस्टाग्राम रील बनाने पर पति-पत्नी में झगड़ा... नाराज होकर पत्नी ने लगाईं फांसी, पंखे से लटकती मिली लाश
Durg Suicide News: आजकल हर किसी को इंस्टाग्राम रील बनाने का चस्का चढ़ा हुआ है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से अजीबो गरीब खबर सामने आयी है. यहाँ पति पत्नी के बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवाद हो (Durg Suicide News) गया. जिससे नाराज होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली. उसने फांसी लगाकर जान दे दी.
Durg Suicide News
Durg Crime News: दुर्ग: आजकल हर किसी को इंस्टाग्राम रील बनाने का चस्का चढ़ा हुआ है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से अजीबो गरीब खबर सामने आयी है. यहाँ पति पत्नी के बीच सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर विवाद हो (Durg Suicide News) गया. जिससे नाराज होकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली. उसने फांसी लगाकर जान दे दी.
पति से विवाद के बाद पत्नी ने की आत्महत्या
मामला जिले के मामला छावनी इलाके का है. मृतिका की पहचान अंजली साव (35) के रूप में हुई है. 30 जनवरी को यह वारदात हुई है. मृतिका अंजली साव ने पति से सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद के सुसाइड कर लिया. उसकी लाश पंखे से फांसी के फंदे के सहारे लटकती मिली.
रील बनाने को लेकर होता विवाद
जानकारी के मुताबिक़, अंजली साव हाउसवाइफ थी. वह इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी. इंस्टाग्राम पर डांस की वीडियो अपलोड करती थी. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी. जबकि पति पप्पू साव मजदूरी करता है. दोनों के दो बच्चे हैं. पत्नी अंजली साव का सोशल मीडिया पर रील बनाना पति को बिल्कुल भी पसंद नहीं था. जिसे लेकर दोनों के बीच आयेदिन विवाद हुआ करता था.
पंखे से फांसी लगाकर दी जान
इसी को लेकर 30 जनवरी को भी दोनों के विवाद हुआ. जिसके बाद अंजली साव ने खौफनाक कदम उठा लिया. पति काम पर गया हुआ था और बच्चे ट्यूशन गए हुए थे. अंजली साव घर पर अकेली थी. तब उसने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब बच्चे शाम में घर आये तो देखा अंजली की लाश फंदे से लकी हुई थी. लाश देख बच्चे चीख पड़े.
आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. बताया जा रहा है इससे पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.