Durg News: पत्नी से परेशान पति ने लगाई फांसी, सुसाइट नोट में लिखा-काफी परेशान हूँ, बच्चों से मिलने नहीं देती...

Durg News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में पत्नी से परेशान पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित कुमार 35 वर्ष का शव उसके घर में मिला।

Update: 2024-05-10 12:21 GMT

Durg News दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में पत्नी से परेशान पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमित कुमार 35 वर्ष का शव उसके घर में मिला। मृतक के पास से 7 पन्नों का सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात युवक ने लिखी है। घटना भिलाई के छावनी क्षाना क्षेत्र की है।

दरअसल, जागृति चौक कैम्प-2 में रहने वाले सुमित कुमार की शादी कुछ सालों पहले हुई थी। शादी के कुछ सालों तक तो पति पत्नी में सब ठीक ठाक चलता रहा। फिर दोनों में विवाद होने लगा। पति अपनी पत्नी को छोड़कर अलग रहने लगा था। दोनों के दो बच्चे भी है। सुमित अंबिकापुर में एक निजी कंपनी में जाॅब करता था। वहीं पत्नी भिलाई में जाॅब करती है। दोनों का तलाक का केस भी चल रहा था। 9 मई को पेशी थी, इससे पहले ही युवक ने ख़ुदकुशी कर ली।

सुमित के पास से मिले 7 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखा है कि ''वह अपनी पत्नी से विवाद के चलते काफी परेशान था। उसका तलाक का केस भी चल रहा है... पत्नी पिछले कुछ दिनों से दोनों बच्चों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी है, जब बच्चों से वो मिलने जाता है तो पत्नी उसे बच्चों से मिलने नहीं देती थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान था। सुमित और उसकी पत्नी 3 सालो से अलग रह रहे थे। दो साल पहले उसने अपनी पत्नी से तलाक के लिए आवेदन भी किया था। जिसका केस अभी चल रहा है। वहीँ पत्नी उसे तलाक नही देना चाहती थी। इन सभी कारणों से वो परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।''

Tags:    

Similar News